फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nirmala Devi became Kalanaur Municipality President, her husband Rajkumar alias Raju Fauji was elected councilor

Rohtak News: निर्मला देवी बनीं कलानौर नपा अध्यक्ष, पति राजकुमार उर्फ राजू फौजी चुने गए पार्षद

Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Devi became Kalanaur Municipality President, her husband Rajkumar alias Raju Fauji was elected councilor
कलानौर। नगरपालिका का चुनाव बुधवार सुबह 10 बजे परिणाम घोषित किया गया। यहां जीतने वाले प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ एक दिन पहले ही होली मना ली। हारने वाले उम्मीदवारों ने भी जनता के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

कलानौर नगरपालिका अध्यक्ष पद व पार्षद पद का चुनाव परिणाम बुधवार सुबह 10 बजे घोषित किया गया। मौके पर महम एसडीएम दलबीर सिंह फौगाट व एआरओ नायब तहसीलदार दीपक धनखड़ सहित चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन

पहले राउंड में वार्ड नंबर एक से आठ तक की मतगणना हुई। इसमें वार्ड नंबर एक से सन्नी उर्फ सनिया, वार्ड नंबर दो से सत्यवान भट्टी, वार्ड नंबर तीन से कमलेश रानी, वार्ड नंबर चार से मोनिका आनंद, वार्ड नंबर पांच से सन्नी, वार्ड नंबर छह से मनजीत सिंह सिक्का, वार्ड नंबर सात से प्रियंका पुनियानी, वार्ड नंबर आठ से कांता देवी व दूसरे राउंड में वार्ड नंबर 9 से 16 तक की मतगणना हुई। इसमें वार्ड नंबर नौ से अमित कुमार, वार्ड नंबर 10 से रामबीर, वार्ड नंबर 11 से काजल, वार्ड नंबर 12 से प्रवीण कुमारी, वार्ड नंबर 13 से हरप्रीत सिंह जुनेजा, वार्ड नंबर से 14 से मान्नया, वार्ड नंबर 15 से प्रियंका, वार्ड नंबर 16 से राजकुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड में नपा अध्यक्ष पद उम्मीदवारों की मतगणना हुई। इसमें निर्मला देवी पत्नी राजू फौजी ने 5945 वोटों से जीत दर्ज कर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की। इन्हें 13876 में से 9339 वोट मिले, जबकि इनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनिया कत्याल ने 3394 मत हासिल हुए। अन्य दो उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।




राजू फौजी आजाद हिंद फौज में शामिल स्वतंत्रता सेनानी श्योचंद गुर्जर के पौत्र हैं
कलानौर में पहली बार पति-पत्नी दोनों ही नपा हाउस पहुंचे हैं। नपा अध्यक्ष पद के लिए निर्मला देवी व वार्ड नंबर 16 के पार्षद पद के लिए राजकुमार ने जीत दर्ज करवाई है। राजकुमार उर्फ राजू फौजी आजाद हिंद फौज में शामिल स्वतंत्रता सेनानी श्योचंद गुर्जर के पौत्र हैं। वह 1995 में आर्मी में ईएमई पद पर भर्ती हुए। वर्ष 2011 में सेवानिवृत्त हुए। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में चुनाव से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का पटका पहन लिया था। इसी के साथ पिछले तीन साल से कलानौर कस्बे में फ्री में जल वितरित कर रहे हैं। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा व ई-रिक्शा, लड़कियों को काॅलेज तक निशुल्क सफर कराने की सेवा कर रहे हैं। वहीं, नपा अध्यक्ष पद के लिए महिला आरक्षित होने से एक बार तो पुरुषों को झटका लगा। बाद में घर की महिलाओं को आगे कर राजनीति को आगे बढ़ाना शुरू किया। पंजाबी समुदाय से नपा पार्षद उम्मीदवार सोनिया कत्याल को भी कम नहीं आंका गया। पुराने भाजपा नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील कत्याल ने अपनी भाभी सोनिया कत्याल को चुनाव मैदान में उतारा था।


कौन कितने मत से जीता

वार्ड नं 1
सन्नी, 225 वोट
सोनू, 204 वोट
जीत 21 वोट


वार्ड नं 2

सत्यवान भट्टी 232
दीपक 185 वोट
47 वोट से

वार्ड नं 3
कमलेश रानी 281 वोट
रानी 224 वोट
जीत 57 वोट


वार्ड नं 4
मोनिका 612
कपिल मलिक 417
जीत 195

वार्ड नं 5
सन्नी मिगलानी 349
मधुबाला 237
जीत 112

वार्ड नं 6
मनजीत सिंह सिक्का 575
मुकेश 373
जीत 202

वार्ड नं 7
प्रियंका पुनियानी 686 वोट
सुनीता 214 वोट
जीत 472 वोट

वार्ड नं 8
कांता देवी 582 वोट
किरण बाला 292 वोट
जीत 290 वोट

वार्ड नं 9
अमित कुमार 391 वोट
सतबीर 193 वोट
जीत 198

वार्ड नं 10
रामबीर 321 वोट
पनमेश्वरी 288 वोट
जीत 33 वोट

वार्ड नं 11 वोट
काजल 351 वोट
रूबी 312 वोट
जीत 39 वोट

वार्ड नं 12
प्रवीण कुमारी 420 वोट
कांता 291 वोट
जीत 129 वोट

वार्ड नं 13
हरप्रीत जुनेजा 494 वोट
कृष्ण कालरा 445 वोट
जीत 49 वोट

वार्ड नं 14
माननीया 342 वोट
लक्ष्मी 280 वोट
जीत 62 वोट

वार्ड नं 15
प्रियंका 468 वोट
सरोज 129 वोट
जीत 339 वोट

वार्ड नं 16
राजकुमार 312 वोट
सुमित 220 वोट
जीत 92 वोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed