फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nigam create student clean ambasder

निगम ने छात्रों को बनाया विशेष स्वच्छता दूत, घर व स्कूल को बनाएंगे जीरो वेस्ट

Sat, 08 Feb 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nigam create student clean ambasder
नेहरू कालोनी स्थित नवयुग स्कूल में छात्र व छात्रा को विशेष स्वच्छता दूत बनाते निगम आयुक्त प्रदी?
रोहतक। स्वच्छता को लेकर नगर निगम का निजी स्कूल संचालकों के साथ अनुभव अब तक कड़वा रहा है। निगम अब स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संचालकों व स्टाफ के भरोसे नहीं रहेगा, बल्कि खुद एनजीओ की मदद से लेकर स्कूलों में अधिकारी जाएंगे और छात्रों को स्वच्छता व विशेष स्वच्छता दूत बनाएंगे। शुक्रवार को निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा नेहरू कॉलोनी स्थित नवयुग स्कूल में पहुंचे और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी का भी सानिध्य रहा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को बच्चे ही सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर अगर अपनी आदतों में बदलाव लाएं तो रोहतक को स्वच्छ बना सकते हैं। इसके लिए तीन आदतों को ध्यान में रखना। प्रथम- कागज का कचरा, प्लास्टिक कचरा व ई वेस्ट स्कूल में जमा कराना है, जहां से उसे रिसाइकल के लिए भेजा जा सके। दूसरा- घरों में गीला व सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में डालना है। तीसरा- खुद को जीरो वेस्ट बनाना है। जीरो वेस्ट स्कूल व जीरो वेस्ट घर हो।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल निदेशक ऋषिराज, कैप्टन रविंद्र बुधवार व मंजुल पालीवाल और सोशल वेलफेयर सोसायटी एवं परमार्थ स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, आयुक्त ने स्कूल के दो शिक्षकों व चार विद्यार्थियों को बैज प्रदान कर स्वच्छता दूत व छात्रा धारणा व रजत को विशेष स्वच्छता दूत बनाया। स्कूल के संस्थापक सदस्य दयानंद, सुरेश कुमार, एडवोकेट विजयपाल निनानिया, नरेश राजपूत, करतार सिंह नेहरा, मंजू कलकल, अनुपमा, गीता शर्मा, सिमरन, उपासना, शिल्पा, कंचन, संजीव सांगवान, नवीन, विनोद व सुनील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरों, मंदिरों व शिक्षण संस्थाओं में चलेगा स्वच्छता अभियान
वहीं, निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने शुक्रवार को 11 बजे डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी में वार्ड स्वच्छता समन्वयकों की मीटिंग ली। बैठक का संचालन स्वच्छ हरियाणा अभियान प्रांत संयोजक मंजुल पालीवाल ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में स्थित धार्मिक डेरों, मन्दिरों, शिक्षण संस्थानों आदि में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसी के साथ स्वच्छ रोहतक थीम का गीत तैयार कराया जाएगा। बैठक में अशोक गुप्ता, चंद्रशेखर पाठक, विकास मिश्रा, नवीन आजाद, विशाल, सुखदेव, चिराग बेरी, विशाल, कैप्टन रविंदर बुधवार, कैप्टन कपिल, कैप्टन सागर, पुनीत रक्तवीर, भारत गिरधर, प्रवीण फौगाट, शमशेर वत्स, विक्की कौशिक, ईश्वर सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, हितेश जाखड़, गौरव गुप्ता, विजय, अंकित जुनेजा, राजीव, प्रवीण कुमार, दयानंद, विकास मिश्रा व मनीष नारंग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed