फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nidana's Sukha won the 1600m open race.

Rohtak News: 1600 मीटर ओपन रेस में निदाना के सुखा ने बाजी मारी

Mon, 02 Feb 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nidana's Sukha won the 1600m open race.
39-मायना गांव में आयोजित बाबा हरिदास चौथी रेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ मौजूद मुख्यमंत्
रोहतक। मायना गांव में रविवार को 400 मीटर रेस में हर्ष ने प्रथम, तनिष ने द्वितीय और शौर्य ने तीसरा स्थान स्थान प्राप्त किया। वहीं 1600 मीटर ओपन रेस में निदाना के सुखा ने बाजी मारी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महीना गांव में रविवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनेश फौजी, नवीन पंघाल व मनोज पंघाल की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि गजेंद्र फोगाट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भविष्य में जरूरतमंद प्रत्येक खिलाड़ी की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आयोजक दिनेश ने बताया कि 1200 मीटर और 800 मीटर बालिका वर्ग में अंतिम ने प्रथम, निधि ने द्वितीय व मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की रेस में रानी प्रथम, कीर्ति द्वितीय और अमिता तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में निदाना के करण प्रथम, दुल्हेड़ा के सोबित द्वितीय और निदाना के निखिल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1600 मीटर ओपन रेस में महेंद्रगढ़ के इरफान ने द्वितीय और पाक्समा के हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को गजेंद्र फोगाट, नवीन पंघाल, अनार सिंह अहलावत व सुमित ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में अनार सिंह अहलावत, भोला फौजी, परवीन फौजी, साहिल पंघाल, रवि पंघाल, पूर्व सरपंच दिनेश, शिव फौजी, साहिल पहलवान व सोनू पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed