फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   new rule for train reservation

रिजर्वेशन में वेटिंग खत्म नहीं होने पर दूसरी ट्रेन में मिलेगी सीट

Mon, 19 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 19 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में जाने के लिए रिजर्वेशन कराया है और उसकी वेटिंग खत्म नहीं हो रही है तो टेंशन न लें। अब रिजर्वेशन में वेटिंग खत्म नहीं होने पर उस रूट पर जाने वाली उससे अगली ट्रेन में आपको सीट मिल जाएगी। हां, इसके लिए दूसरी ट्रेन में जगह खाली होना जरूरी है। यह सुविधा वेटिंग खत्म नहीं होने वाली ट्रेन से अगली ट्रेन में ही दी जाएगी, उसके बाद नहीं।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से त्यौहारी सीजन में ट्रायल के तौर पर यह स्कीम शुरू की गई है जो एक नवंबर से शुरू होगी। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली से जम्मू व दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में मिलेगी। ट्रायल सफल होने पर अन्य रूटों पर भी इसको शुरू किया जा सकता है। इसकी मानिटरिंग भी कराई जाएगी, जिससे यह पता लग सके कि कितने लोगों को इसका फायदा मिला है। इससे उन लोगों को फायदा मिल सकता है, जिनको किसी जगह पर पहुंचने के लिए समय की पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे मुख्यालय की ओर से उन सभी स्टेशनों पर पत्र जारी कर दिया गया है जो दिल्ली से लखनऊ व दिल्ली से जम्मू के बीच में आते हैं। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको टिकट बुक कराते समय ऑप्शन में अपनी स्वीकृति भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक से होकर जम्मू जाती हैं अधिकतर ट्रेन
रेलवे की ओर से शुरू हो रही इस योजना का रोहतक को काफी फायदा मिल सकता है, क्योंकि दिल्ली से जम्मू जाने वाली काफी ट्रेनें रोहतक से होकर गुजरती हैं। ऐसी सात ट्रेनें हैं, जो दिल्ली से जम्मू तक जाती हैं। इनमें कोटा एसवीडीके एक्सप्रेस, दौलाधार एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, नवयुग एक्सप्रेस, टेन जम्मू एक्सप्रेस शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed