{"_id":"66368764ba9caedb300dcad4","slug":"new-initiative-started-in-haryanavote-and-get-reward-rohtak-news-c-17-roh1020-415928-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा में शुरू हुई नई पहल... मतदान करें इनाम पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा में शुरू हुई नई पहल... मतदान करें इनाम पाएं
Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 05 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नई पहल की है। इसमें स्कूली बच्चों को जोड़ा गया है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से शुरू की गई नई पहल के तहत बच्चों के जरिए अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मतदान के दिन वोट करने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं चुने जाएंगे। इनमें प्रथम को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 5 हजार रुपये व तृतीय को 2500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
जिला के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे। उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए https://www.ceoharyana.gov.in/ पोर्टल पर एक लिंक विकसित किया गया है। यह मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। मतदान के दिन सुबह 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा। इस पर रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी। लोकसभा चुनाव-2024 के प्रति मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव का पर्व-देश का गर्व नामक लोगो जारी किया है। शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ स्वीप अभियान भी निरंतर जारी है।
विज्ञापन
मतदाताओं को मतदान अधिकारों के प्रति किया जा रहा सजग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। भावी मतदाताओं अर्थात स्कूली बच्चों को अभी से मतदान अधिकारों के प्रति सजग करना है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है। इसलिए यह पहल शुरू की गई है ताकि हर मतदाता अपना वोट अवश्य दे। हरियाणा में भी इस पर्व को अनूठे तरीके से मनाने की पहल की गई है। मतदाताओं को चुनाव मेला देखण जावांगे, सारे वोट डाल के आवांगे जैसे अनेक स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।