{"_id":"613faa148ebc3eb796119893","slug":"new-corporation-office-and-community-center-will-be-around-rohtak-news-rtk6238847139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया निगम का दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर होंगे आसपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया निगम का दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर होंगे आसपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलघर-एक के परिसर में 9800 वर्ग गज भूमि पर नगर निगम का नया दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर बनेगा। यहां एक ही छत के नीचे सभी अधिकारी व कर्मचारी बैठेंगे। आगामी हाउस की मीटिंग के लिए सबसे पहले ये दोनों ही प्रस्ताव आए हैं, जो ज्वाइंट कमिश्नर को एटीपी ने सौंप दिए हैं। वहीं, इंजीनियरों की टीम नया दफ्तर व कम्युनिटी सेंटर बनाने का मसौदा बनाने में जुट गई है।
सीमा का विस्तार होने से नगर निगम का कामकाज काफी बढ़ गया है। वर्तमान दफ्तर छोटा पड़ गया है, जिससे निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता रंगशाला, स्वास्थ्य अधिकारी मानसरोवर पार्क, भू-संपत्ति अधिकारी मानसरोवर पार्क के छोटे भवन में बैठ रहे हैं। इससे लोगों को इधर-उधर चक्कर लगाते हुए परेशानी झेलनी पड़ रही है। यही नहीं, हाउस की मीटिंग भी जिला विकास भवन में होती है। इन दिक्कतों से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने जलघर-एक परिसर में अपनी 9800 वर्ग गज जमीन पर नया दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर बनाने का फैसला लिया है। नगर निगम आयुक्त का पूरा फोकस जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए नया दफ्तर बनाने पर है। एटीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जलघर-एक के परिसर में निगम अपनी 9800 वर्ग गज भूमि पर नया दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर बनाएगा, इसका प्रस्ताव बनाकर हाउस की मीटिंग में रखा जाएगा। ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार ने बताया कि हाउस की आगामी मीटिंग को लेकर सबसे पहला प्रस्ताव बिल्डिंग शाखा ने दिया है, जिसमें नया दफ्तर और कम्युनिटी सेंटर का प्रस्ताव है।
निगम का आय का जरिया बनेगा कम्युनिटी सेंटर
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर बनने के बाद नगर निगम की आय बढ़ेगी। चूंकि कम्युनिटी सेंटर शहर के बीचोंबीच होगा, इसलिए बुकिंग ज्यादा होगी।
विज्ञापन
दमकल विभाग का कार्यालय सेक्टर-पांच में होगा शिफ्ट
जलघर-एक का दमकल कार्यालय जल्द सेक्टर-पांच में शिफ्ट होगा। दमकल अधिकारी नए कार्यालय में बैठेंगे। इमरजेंसी के लिए दो दमकल की गाड़ियां और कंट्रोल रूम शहर के बीचोंबीच रहेगा।
जनस्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग ने नहीं किया रिव्यू
विगत हाउस की मीटिंग में 86 एजेंडे पास हुए थे। मंगलवार को फिर ज्वाइंट कमिश्नर ने एजेंडों पर रिव्यू बैठक की मगर जनस्वास्थ्य विभाग व समाज कल्याण विभाग की तरफ से तीन एजेंडे पर कोई रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर दोनों विभागों के अफसरों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द एटीआर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।