{"_id":"6713c1b6f51629f86e0759aa","slug":"neither-medicine-was-sprayed-nor-fogging-was-done-in-ekta-colony-rohtak-news-c-17-roh1020-528537-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एकता कॉलोनी में दवा का छिड़काव हुआ न ही फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एकता कॉलोनी में दवा का छिड़काव हुआ न ही फॉगिंग
विज्ञापन
रोहतक। शहर के एकता कॉलोनी से शुक्रवार को डेंगू का मामला मिलने के बाद भी फॉगिंग नहीं कराई गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर यह दावा किया जा रहा है कि लार्वा या डेंगू के मरीज मिलने वाले इलाके में तत्काल प्रभाव से कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाती रही है। शनिवार को अमर उजाला की टीम एकता कॉलोनी पहुंचकर लोगों से बातचीत की।
यहां लोगों ने बताया कि पिछले माह कॉलोनी के बाहरी इलाके में हल्की फॉगिंग हुई थी, लेकिन इसके बाद अबतक फॉगिंग नहीं किया गया है। डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। इसके बावजूद विभाग सुस्त है।
यह कहना है लोगों का
यहां डेंगूृ का मामला आया जरूर है लेकिन फॉगिंग नहीं कराई गई है। इसके अलावा इलाके में धीमी गति से पानी आने की भी समस्या है। इलाके में कोई भी विभाग काम करके राजी नहीं है।
विज्ञापन
-कांता, एकता कॉलोनी
हम यहां दशकों से रह रहे हैं। इस इलाके में बहुत ज्यादा ध्यान किसी भी विभाग का नहीं जाता है। कॉलोनीवासी स्वयं घर में साफ-सफाई आदि का ध्यान रखते हैं। अंतिम बार फॉगिंग कब की यह याद नहीं है।
-राज, एकता कॉलोनी
मैं पिछले छह माह से अपना घर बनवा रहा हूं। सड़क पर ही सुबह और शाम हो रही है। फॉगिंग होते नहीं देखा है। शाम छह बजे के बाद टीम आई होगी तो पता नहीं हे।
-रामप्रसाद, एकता कॉलोनी
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार शहर और गांवों में जाकर लार्वा नष्ट करने के साथ-साथ फॉगिंग का कार्य कर रही है। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
-डॉ. रमेश चंद्र, सीएमओ