फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neighboring youth molested two minor sisters alone at home

पड़ोस के युवक ने घर पर अकेली दो नाबालिग बहनों से की छेड़छाड़

Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Neighboring youth molested two minor sisters alone at home
रोहतक। शहर की एक कॉलोनी में घर पर अकेली दो नाबालिग बहनों के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पड़ोस की महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक महिला रविवार को 10 व 12 साल की दो बहनों को साथ लेकर थाने में पहुंची। बताया कि दोनों बहन अपने भाई के घर पर अकेली हैं। उनके माता-पिता गांव में गए हुए हैं, जो सोमवार को आएंगे। दोनों बहने घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का युवक अंदर घुसा और दोनों बहनों से गलत हरकत करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। बहनों ने एक परिचित महिला को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। एएसआई अंकिता दोनों बहनों को लेकर रविवार देर शाम सिविल अस्पताल पहुंची और मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

वर्जन
दोनों नाबालिग बहन घर पर अकेली थी। पड़ोस का युवक घर में घुसा और छेड़छाड़ की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed