फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind claims: I will contest Rajya Sabha elections, opposition should make me candidate

नवीन जयहिंद का दावा: राज्यसभा का चुनाव लडूंगा, विपक्ष मिलकर बनाए मुझे उम्मीदवार; BJP MLAs से जाऊंगा वोट मांगने

Sun, 07 Jul 2024 04:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:04 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस व जजपा एक-दूसरे से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी मांग रहे हैं। जजपा जहां कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जजपा से उम्मीदवार देने के लिए कह रहे हैं।

विज्ञापन
Naveen Jaihind claims: I will contest Rajya Sabha elections, opposition should make me candidate
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद का कहना है कि वे राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी दल उसे मिलकर उम्मीदवार घोषित करें। वे भाजपा विधायकों से भी वोट मांगने जाऊंगा। रविवार को नए बस स्टैंड के नजदीक तंबू में समर्थकों के साथ हुई बैठक के बाद जयहिंद ने यह घोषणा की। 

विज्ञापन


जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस व जजपा एक-दूसरे से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी मांग रहे हैं। जजपा जहां कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जजपा से उम्मीदवार देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दुष्यंत चौटाला, अभय चौटाला व अन्य के पास जाएंगे। साथ ही उनसे खुद को प्रत्याशी घोषित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


साथ ही विपक्षी नेताओं से कहेंगे कि उन्होंने साढ़े नौ साल भाजपा सरकार के खिलाफ निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी है। उनके खिलाफ 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं, आज लोगों की आवाज उठाते हुए दर्ज हुए हैं। किसान, छात्र, बेरोजगार, बुजुर्ग व दलित और दूसरे समाज के लिए लगातार आवाज उठाई है। विपक्ष के तौर पर काम किया है। उनके पास पैसा नहीं है, लेकिन आम आदमी की आवाज उठाने का जज्बा है। विपक्ष अगर राज्यसभा चुनाव में साथ देगा तो विधानसभा चुनाव में साथ देंगे। अगर कोई साथ नहीं देगा तो वे अपना फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed