फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind arrested for calling XEN of Irrigation Department a caste indicator word

Rohtak News: सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जाति सूचक शब्द कहने के मामले में नवीन जयहिंद गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind arrested for calling XEN of Irrigation Department a caste indicator word
रोहतक के सिचाई विभाग कार्यालय के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन ज?
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नर्सिंग भर्ती काउंसिलिंग मामले में गिरफ्तार नवीन जयहिंद को रविवार आर्य नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को एक घंटे के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस ने सिंचाई विभाग का मुआयना किया। इसके बाद उसे वापस जेल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस ने नवीन को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आर्य नगर स्थित सिंचाई विभाग के एक्सईएन के साथ हुए विवाद में एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की अपील की गई थी। अदालत के निर्देश पर आरोपी को एक घंटे के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सिंचाई विभाग लाया गया। आरोपी नवीन के अधिवक्ता गौरव भारती ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को जांच में शामिल करते हुए घटना स्थल का मुआयना कराने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट मधुर बजाज के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में भी बेल की अर्जी लगाई जाएगी। सोमवार को आरोपी को पानीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले जाएगी। यहां आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में कांवड़ यात्रा के दौरान केस दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच में आरोपी को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नवीन जयहिंद ने आवाज उठाई थी। इस मामले में तफ्तीश करने के लिए प्रशासन ने अनुमति मांगी थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुमति पर नवीन को सिंचाई विभाग में लाया गया।
विज्ञापन

इधर, जयहिंद ने कहा कि सरकार चाहे कितने ही मुकदमे दर्ज कर ले। उम्र भर जेल में भी रहने को तैयार हूं, मगर जनहित में आवाज उठाने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं सरकार के मुकदमों से डरने वाला नहीं हूं। सरकार बेरोजगारों को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए उन्हें जेल में डाला जा रहा है। पिछले सभी मुकदमे खोले जा रहे हैं। वास्तव में सरकार डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed