फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National Small Industries Day: Aditya L One made of spare parts will study Sun, Rohtak name will be bright

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस: कलपुर्जों से बना आदित्य एल-वन करेगा सूर्य का अध्ययन, रोहतक का नाम होगा रोशन

Wed, 30 Aug 2023 09:33 AM IST
नवीन दलाल विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 30 Aug 2023 09:33 AM IST
सार

इसरो ने सूर्य के अध्ययन की तैयारी की है। इसे लेकर दो सितंबर को आदित्य एल-वन की लांचिंग की जाएगी। इस कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र खासकर नट-बोल्ट उत्पादन में रोहतक की पहचान अब चांद के बाद सूरज की ओर बढ़ने जा रही है।

विज्ञापन
National Small Industries Day: Aditya L One made of spare parts will study Sun, Rohtak name will be bright
आईएमटी स्थित फैक्टरी में काम करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की अंतरिक्ष यात्रा के साथ रोहतक भी नया इतिहास लिख रहा है। चंद्रयान-3 में प्रयोग हुए रोहतक के कलपुर्जों (नट-बोल्ट) के जरिए चांद पर पहुंचे कदमों में हमारा भी एक कदम शामिल है। इस बड़ी सफलता के बाद अब इसरो ने गगनयान व आदित्य एल-वन की तैयारी की है। इनमें भी रोहतक के कलपुर्जे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए इसरो को एरो फास्टनर्स ने दो करोड़ से ज्यादा कलपुर्जे भेजे हैं।

विज्ञापन


एक एमएम के मुख्य छोटे नट
औद्योगिक क्षेत्र खासकर नट-बोल्ट उत्पादन में रोहतक की पहचान अब चांद के बाद सूरज की ओर बढ़ने जा रही है। आदित्य एल-वन के जरिए सूरज का अध्ययन करने के लिए दो सितंबर को इसरो ने लांचिंग की तैयारी की है। इसके बाद इसरो गगनयान की भी लांचिंग की तैयारी करेगा, इसके लिए भी कलपुर्जे तैयार किए जा रहे हैं। ये दो नए प्रोजेक्ट देश ही नहीं, रोहतक के लिए भी बड़ी उपलब्धि साबित होंगे। इनमें एक एमएम छोटे नट मुख्य हैं।
विज्ञापन


सवा पांच साल एल-वन बिंदु पर रहेगा आदित्य
इसरो ने सूर्य के अध्ययन की तैयारी की है। इसे लेकर दो सितंबर को आदित्य एल-वन की लांचिंग की जाएगी। आदित्य धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित एल-वन बिंदु पर रहकर सूर्य का अध्ययन करेगा। इस बिंदु पर सूर्य हमेशा नजर आता है। यहां आदित्य करीब सवा पांच साल रहेगा। इसके बाद अगले वर्ष गगनयान की लांचिंग होगी। यह चांद पर मानव भेजने से पहले का अभ्यास होगा। इसकी सफलता पर ही अगली बार मानव सहित यान चांद पर भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एरो फास्टनर्स के एमडीय के अनुसार
चंद्रयान-3 के लिए कंपनी ने आधुनिक तकनीक के आधार पर तैयार कलपुर्जे (नट-बोल्ट) भेजे थे। आदित्य एल-वन रोहतक से भेजे कलपुर्जों से तैयार हुआ है। इसकी लांचिंग की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं गगनयान की लांचिंग की तैयारी के लिए भी कलपुर्जे भेजे जा रहे हैं। इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है। -जसमेर लाठर, एमडीय, एरो फास्टनर्स, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed