{"_id":"63c1aa769a12d7565e063b28","slug":"napa-s-sanitary-inspector-created-ruckus-after-drinking-alcohol-while-on-duty-rohtakcity-news-rtk6692539165-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ड्यूटी के दौरान नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने शराब पीकर मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ड्यूटी के दौरान नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने शराब पीकर मचाया हुड़दंग
विज्ञापन
शराब के नशे में अधिकारी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम। नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर कार्यालय में हुड़दंग मचा दिया। इतना ही नहीं, वहां पर मौजूद लोगों के साथ गाली गलौज भी की। शोर सुनकर आस पास के दुकानदार व अन्य लोग नगरपालिका कार्यालय पहुंचे।
वार्ड-13 की पार्षद रेनू पूनिया के पति सुनील उर्फ लीलू भी मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि अधिकारी ने पार्षद पति के साथ भी गाली गलौज की है। उसके बाद सुनील ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अधिकारी को पकड़कर थाने ले गए, जहां उसका मेडिकल करवाया गया।
पार्षद पति सुनील का कहना है कि यह अधिकारी अक्सर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया जाता है। पार्षदों का कहना है कि सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत अक्सर शराब के नशे में ड्यूटी पर आता है। कई बार वह जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। लेकिन शुक्रवार शाम तो उसने हद ही कर दी। एक पार्षद के पति के साथ मारपीट करना और गंदी गालियां देना किसी भी सूरत में सहनीय नहीं है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि नगरपालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत को शराब के नशे में ड्यूटी के दौरान नगर पालिका कार्यालय से हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसका मेडिकल करवाकर पुलिस हिरासत में लिया गया है।

गंदी गालियां दी तो स्थानीय नागरिकों ने अधिकार के मुंह पर रखा हाथ । संवाद