फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nandgaon, Barsana and Dharmanagari came alive in Shri Ram Rangshala

श्रीराम रंगशाला में जीवंत हुआ नंदगांव, बरसाना और धर्मनगरी

Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nandgaon, Barsana and Dharmanagari came alive in Shri Ram Rangshala
श्रीरामरंगशाला में सोंमवार को गीता महोत्सव के सांध्यकाली सांस्कृतिक हरियाणी गीत पर नृत्य प्रस?
रोहतक। गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन श्रीराम रंगशाला भगवान श्रीकृष्णमय नजर आया। कलाकारों ने कान्हा की नंदगांव, बरसाना और मथुरा की लीलाओं का जीवंत मंचन किया तो कभी धर्मनगरी (कुरुक्षेत्र) में श्रीकृष्ण की अमृतवाणी से दर्शकों को सराबोर किया। स्कूली बच्चों ने मनभावन मंचन से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने श्रीमद्भागवत गीता हवन में आहुति देकर किया।
विज्ञापन

सोमवार को महोत्सव का शुभारंभ विधिवत श्रीमद्भागवत गीता हवन-यज्ञ से हुआ, जिसमें मंच पर विराजमान आचार्य शक्ति देव ने वैदिक मंत्रों और गीता के श्लोकों का मंत्रोचारण किया। करीब 45 मिनट तक आचार्य ने मंत्रोच्चारण किया जिसकी गूंज और हवन की खुशबू से आसपास का माहौल धर्म नगरी मय हो गया। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

धर्मशास्त्र के विद्वानों ने गीता के महत्व का बखान करते हुए जीवन में सतत पालन करने की प्रेरणा की। माडल स्कूल की छात्राओं ने छोटा का कान्हा खेले... गीत पर शानदार नृत्य करते हुए श्रीकृष्ण की बाल लीला का मंचन किया। डीएवी की छात्रा ने काल भैरवी राग में मोहन प्यारे.... गीत की शानदार प्रस्तुति दी। ब्रह्मकुमारी से आई वीके रेनू ने भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद पर व्याख्यान दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की छात्राओं ने म्हारी बारौठी पै आईए.... गीत पर सामूहिक हरियाणवी नृत्य किया। बाल कलाकार लावण्या ने स्वच्छता पर शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार शिवकुमार ने मिमिक्री करके दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि गीता जयंती का मूल उद्देश्य गीता के संदेश का पालन करके जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि गीता जयंती समारोह का मंगलवार को समापन होना है। समापन अवसर पर भजन संध्या होगी जिसमें प्रसिद्ध कलाकार मास्टर सलीम प्रस्तुति देंगे। वहीं इस्कॉन के ऋषभ जीवनदास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शरण ग्रहण करके ही जीवन सार्थक बनाया जा सकता है। ब्रह्मकुमारी ऐश्वर्या विश्वविद्यालय से आई बीके रेनू ने कहा कि गीता मां का रूप है।
इन स्कूलों के बच्चों ने दी प्रस्तुति
सांस्कृतिक आयोजन की नोडल अधिकारी प्राचार्य रेनू खत्री रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला, मॉडल संस्कृति स्कूल सांघी, मॉडल स्कूल, नितानंद स्कूल, शिक्षा भारती विद्यालय के बच्चों ने प्रस्तुति दी।
ये लोग रहे मौजूद
एडीसी महेंद्रपाल, निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार, नगराधीश ज्योति मित्तल, एसडीएम महम प्रदीप अहलावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, चीनी मिल रोहतक के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी नांदल, प्राचार्य रेनू खत्री, जिओ गीता के विपिन गोयल, उप जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, नोडल अधिकारी प्राचार्य रेनू खत्री, डॉ. इंदु सिंह, डॉ. सुरेश सांगवान, प्राचार्य स्वीटी भारती, पूनम, अलका, कृष्णा रंजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, पार्षद सुरेश किराड़, पूर्व मेयर रेनू डाबला, सुरेंद्र बंसल, राजवीर आर्य, ओमप्रकाश बागड़ी, नवीन ढुल, कुलविंदर सिक्का, हरीश कौशिक, नवीन नैन, सुरेश चावला, अशोक कथूरिया आदि मौजूद रहे।

दुख, लोभ व अज्ञानता से बाहर निकालता है गीता : मनीष
रोहतक। हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि गीता का ज्ञान दुख, लोभ व अज्ञानता से बाहर निकालने की प्रेरणा देता है। गीता मात्र एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण जीवन है। गीता जात-पात से ऊपर उठकर कर्म करने का संदेश देती है। गीता के सिद्धांतों का हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए। जितनी बार गीता को पढ़ा जाता है, उतनी बार ही कुछ न कुछ ज्ञान मिलता है, जो इसकी विशेषता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed