फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nagar nigam taking help from others rohtak news

दूसरे विभागों के कांधों पर नगर निगम का विकास

Mon, 16 Nov 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 16 Nov 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारी भले ही शहर में विकास कराने का दम भरते हो, लेकिन उनका यह विकास दूसरे सरकारी विभागों की बैसाखी के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन


निगम में विकास से संबंधी सभी विंग मौजूद है, लेकिन उसके बावजूद वह पीडब्ल्यूडी, पंचायतीराज व पब्लिक हेल्थ से विकास काम करा रहा है।

यही कारण है कि 2012 से अभी तक तीनों विभागों से 29 करोड़ से ज्यादा के काम कराये जा चुके हैं। इससे कई नुकसान भी उठाने पड़ रहे हैं और नगर निगम अपने अनुसार काम नहीं करा सकता है तो कई बार घटिया सामग्री तक लगाई जाती है।

नगर निगम शहर में विकास कार्य कराने के लिए सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी पर निर्भर है और 16 अगस्त 2012 से अभी तक 25 करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये तक के विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ से नगर निगम अभी तक 3 करोड़ 11 लाख 79 हजार रुपये के कार्य करा चुका है। वहीं पंजायतीराज विभाग से 75 लाख 84 हजार रुपये के विकास कार्य भी नगर निगम अभी तक करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सड़क, नाली बनवाने के साथ ही पाइप डलवाने और गलियों को इंटरलॉकिंग कराने के कार्य है। यह आंकड़ा भी कोई ओर नहीं बता रहा है, बल्कि यह सबकुछ नगर निगम के कागजों में दर्ज है।


लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि नगर निगम केवल ठेका दे देता है और उससे आगे की उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं रहती है।

इस कारण ही कई बार विकास कार्य कराते समय घटिया सामग्री तक लगा दी जाती है और यह सबकुछ उस हालात में चल रहा है, जब नगर निगम के पास विकास कार्य कराने के लिए सभी विंग है। उन विंग में इंजीनियर भी तैनात है, लेकिन उसके बावजूद दूसरे विभागों पर नगर निगम निर्भर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed