फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: आजाद में सीवर की गंदगी निकाल सड़क पर छोड़ी, रोष

Thu, 02 Feb 2023 09:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
NA
01सीटीके55- आजाद नगर में सड़क पर फैली सीवर से निकाली गंदगी को दिखाते निवासी। विज्ञप्ति
रोहतक । वार्ड-19 स्थित आजाद नगर कॉलोनी में सीवर से निकाली गंदगी को सड़क पर छोड़ने पर स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया। उन्होंने निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए गंदगी को साफ करवाने की मांग की।
विज्ञापन

निवासी जसबीर कुमार, साहिल मग्गू, इंदु, बिमला, रीना, डोली, दीपक कुमार, पवन, अनूप सैनी, अमित खटक, अजीत व संदीप ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने सीवर से गंदगी निकालकर सड़क पर ही छोड़ दी। पिछले 6-7 दिनों से निगम का कोई कर्मचारी गंदगी को उठाने के लिए नहीं आया है। इसके बारे में नगर निगम मेयर, विधायक व पार्षद को शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। गंदगी के कारण लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द गंदगी को साफ करवाने की मांग की। इस बारे में मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि सड़क से गंदगी को जल्द उठाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। जल्द ही गंदगी को साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed