{"_id":"63db3803fe81e6092633ba1a","slug":"na-rohtak-news-c-17-1-53751-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एप डाउनलोड करवा पीजीआई के डॉक्टर से ठगे 1.20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एप डाउनलोड करवा पीजीआई के डॉक्टर से ठगे 1.20 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बैंककर्मी बनकर साइबर अपराधी ने पीजीआई के सर्जरी विभाग के चिकित्सक से एप डाउनलोड करवाकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके सेविंग अकाउंट से क्रेडिट कार्ड में ऑटो डेबिट होना था, लेकिन किसी कारण से नहीं हुआ। उसने 29 जनवरी को कॉल करके डेबिट करने के लिए कहा तो अगले दिन शाम को एक कॉल आई। फोन करने वाले ने का कि वह एसबीआई के कस्टमर केयर से बोल रहा है। आपकी क्या मदद की जाए। जब उसे बताया कि खाते से क्रेडिट कार्ड में राशि ट्रांसफर होनी थी, लेकिन नहीं हुई। युवक ने कहा कि इसके लिए एसबीआई की क्विक एप डाउनलोड करना होगा। उसने एप डाउनलोड कर लिया। साथ ही उसे क्रेडिट कार्ड का केवाईसी नंबर पूछा। नंबर बताने के पांच से सात मिनट के बाद उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये निकल गए।