{"_id":"5dd3fa4e8ebc3e54dc19f674","slug":"muredr-of-women-by-hi-husband-rohtak-news-rtk528264946","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से हमला कर और गला दबाकर की पत्नी की हत्या, पति बच्चों को लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजधार हथियार से हमला कर और गला दबाकर की पत्नी की हत्या, पति बच्चों को लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई/सोनीपत। गांव जठेड़ी में किराए पर रही महिला का शव उसके कमरे में बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला है। मकान मालिक कमरे पर पहुंचा तो उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। घटना के बाद से महिला का पति अपने बच्चों समेत फरार है। महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। वारदात के बाद महिला का पति लापता है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जठेड़ी निवासी राजरूप ने बताया कि उसने गांव के बाहर कॉलोनी बना रखी है। उसकी कॉलोनी में कमरा नंबर-1 में दो महीने पहले बिचपड़ी गांव निवासी बलवान अपनी पत्नी मोनिका और दो बच्चों समेत किराए पर रहने के लिए आया था। मोनिका का पति बलवान कभी-कभी कमरे में आता था। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कमरे पर ही मौजूद था। देर रात 9 बजे दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों को समझाकर शांत करा दिया था। मंगलवार को जब वह कमरे पर पहुंचा तो गेट पर ताला नहीं लगा हुआ था। दरवाजे पर पर्दा लगा था। बाहर से मोनिका को आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजे पर लगा पर्दा हटाकर देखा तो मोनिका लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। पास जाकर देखा तो उसके चेहरे पर तेजधार हथियार के निशान मिले। उसने तुरंत मामले से पुलिस को अवगत करवाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने फिलहाल पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात के बाद पति और बच्चे लापता
मकान मालिक ने बताया कि दो महीने पहले ही मोनिका उनके कमरे पर किराए पर रहने लगी थी। मोनिका के पास 9 साल का बेटा व 5 साल की बेटी है। सुबह उसका शव मिलने के बाद से पति और बच्चे गायब हैं।
विज्ञापन
आरोपी तलाश की जा रही है
कमरे में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मकान मालिक के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। जिसके बाद हत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
अशोक कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।