{"_id":"2a4c91414b9713b2750d5434a6e20e5a","slug":"murder-was-so-drunk-spat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर कहासुनी हुई तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर कहासुनी हुई तो कर दी हत्या
रोहतक
Updated Wed, 14 May 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते घिलौड़ गांव में शनिवार रात को हुई हत्या की गुत्थी सदर थाना पुलिस ने लगभग सुलझा दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव मदीना व घिलौड़ निवासी एक-एक युवक को हिरासत में लिया है। संभवत: इन्हीं युवकों ने रविंद्र की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक शनिवार रात को रविंद्र के साथ बैठकर शराब पी रहे थे।
शराब पीते समय उनके बीच कहासुनी हो गई तथा इसी के चलते उन्होंने रविंद्र की हत्या कर दी। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा। रविवार को अल सुबह गांव घिलौड़ में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव गांव के बाहरी इलाके में बने बिटोड़े में जलते देखा।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। कपड़ों से उसकी पहचान गांव के ही रविंद्र के रूप में हुई थी। रविंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसके परिजनों ने किसी पर भी शक होने से इंकार कर दिया था। इस मामले में पुलिस को जांच में पता चला कि रात को रविंद्र बस स्टैंड पर बैठकर किसी के साथ शराब पी रहा था।
विज्ञापन
उसी बात को आधार बनाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रविंद्र की मोबाइल डिटेल खंगाली। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में मदीना व घिलौड़ निवासी एक-एक द्वारा हत्या किए जाने की संभावना है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया हुआ है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।
सदर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र हत्याकांड मामले में कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जांच में यह सामने आया है कि महिलाओं ने रविंद्र के साथ युवकों को शराब पीते हुए देख लिया था। इसी लिए युवकों ने रविंद्र के शव को बिटोड़ों में डाल कर जला दिया था। युवकों को डर था कि महिलओं ने उनको पहचान लिया होगा तथा वे उनके बारे में सब को बता देंगी।