फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder case filed against 9 people after 52 days

52 दिन बाद 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against 9 people after 52 days
गांव पटवारपुर में व्यायामशाला के पास 10 मई को मिले शव के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव की पहचान समालखा के गांव नामुंडा निवासी राकेश के रूप में हुई थी। राकेश की मां ने राकेश के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर करीब डेढ़ महीने के बाद थाना कलानौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी के नाम लिखी शिकायत में परिजनों ने पुलिस पर भी आरोपियों के साथ शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

समालखा के नामुंडा गांव निवासी निर्मला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे राकेश की शादी 2006 में पटवापुर निवासी रेखा के साथ हुई थी। शादी के बाद से रेखा और राकेश परिवार से अलग रहने लगे थे। आरोप है कि रेखा अपने पति राकेश के साथ अक्सर विवाद करती थी। कई बार वह अपनी ससुराल से बच्चों समेत मायके में आई और ससुराल पक्ष परिजनों से बातचीत कर रेखा को वापस ले गया। निर्मला ने आरोप लगाया है कि काफी समय से रेखा अपने मायके में आई हुई थी। राकेश 9 मई को अपने बच्चों से मिलने के लिए पटवापुर गया हुआ था। 10 मई को सुबह निर्मला के दामाद सुरेश के पास फोन कर एक पुलिस कर्मी ने कहा कि पटवापुर में व्यायामशाला के पास एक लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने इस मामले में एसपी के आदेश पर शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ससुराल में पहुंचे राकेश कि हत्या का आरोप लगा करीबन 52 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें रेखा, माया, सतपाल, हनी ,अंजू अक्षय, अरुण, ढीलू ,छोटू पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा 10 मई को सूचना दी गई थी। पटवारपुर की व्यायामशाला के पास एक डेड बॉडी मिली थी। इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी। अब राकेश के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसमें 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहनपाल, थाना प्रभारी, कलानौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed