{"_id":"60f485878ebc3e6d6726969f","slug":"municipal-worker-s-son-kidnapped-to-play-cricket-with-friends-scooty-found-in-canal-near-baland-rohtak-news-rtk6182118120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए नगर निगमकर्मी के बेटे का अपहरण, बालंद के पास नहर में मिली स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए नगर निगमकर्मी के बेटे का अपहरण, बालंद के पास नहर में मिली स्कूटी
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक आंबेडकर कॉलोनी के युवक के अपहरण से सनसनी फैल गई। युवक नगर निगम के अकाउंट ब्रांच में कार्यरत कर्मी का बेटा है। उसकी स्कूटी बालंद गांव के पास नहर में मिली है। युवक माल गोदाम रोड स्थित कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आंबेडकर कॉलोनी के राकेश ने बताया कि उनका बेटा शशांक (18) करीब 11 बजे घर पर था। उसका दोस्त सुमित उर्फ मोटो अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे घर से क्रिकेट खेलने के लिए बुलाकर ले गया। बकौल राकेश दोपहर करीब 3 बजे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का फोन आया कि उनकी स्कूटी बालंद गांव की शिमली-मायना की पुलिया के पास छोटी नहर में पड़ी है । उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया। राकेश का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की गई है और स्कूटी नहर में फेंक दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी से युवक के लापता होने की सूचना है। उसकी स्कूटी नहर में मिली है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश सैनी, सिटी थाना प्रभारी
तेज कॉलोनी से भी 16 साल का किशोर लापता
वहीं, पुरानी सब्जी मंडी थाना एरिया की तेज कॉलोनी से 16 साल का किशोर अमर रविवार सुबह घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसकी मां सुनैना ने पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है।