फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation will get three foot overbridges constructed on contract

Rohtak News: नगर निगम ठेके पर करवाएगा तीन फुटओवरब्रिज का निर्माण

Sat, 19 Aug 2023 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will get three foot overbridges constructed on contract
रोहतक। निर्माण-परिचालक-हस्तांतरण योजना (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर यानि बीओटी) के तहत शहर में तीन फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। यह सुविधा सोनीपत स्टैंड के पास राजकीय महिला काॅलेज, पावर चौक से आगे जाट कॉलेज व दिल्ली बाईपास पर सेक्टर एक व 14 के बीच मिलेगी। साथ ही सोनीपत स्टैंड पर निगम मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मिले 20 करोड़ में खाली पड़ी जमीन में दुकानें व पार्किंग बनाकर ऊपर सामुदायिक केंद्र बनाएगा। शुक्रवार को नगर निगम की वित्त व प्रबंधन कमेटी में निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक तीनों फुट ओवरब्रिज का टेंडर जारी कर दिया है, जिसकी मुख्यालय से भी अनुमति मिल गई है। टेंडर के तहत ठेकेदार संदीप पुनिया एक करोड़ की राशि जमा करवाकर 20 साल तक तीनों फुटओवरब्रिज पर विज्ञापन प्रकाशित करके कमाई करेगा। इसके बाद फुट ओवरब्रिज निगम के हवाले किए जाएंगे। वहीं, मेयर मनमोहन गोयल ने कमेटी के सामने प्रस्ताव रखा कि सोनीपत स्टैंड पर निगम की जमीन खाली पड़ी है, जहां नीचे दुकानों व पार्किंग और ऊपर कम्युनिटी सेंटर बनाया जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आई 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा सकती है। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से मौखिक सहमति मिली है। दुकानों से निगम को भविष्य में आय भी होगी। बैठक में मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, निगम की महिला पार्षद कंचन खुराना के पति अशोक खुराना व निगम के म्यूनिसिपल इंजीनियर सुनील कुमार, तरुण व वसीम और एलओ संदीप बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये ब्योरा भी रखा निगम ने वित्त कमेटी की बैठक में

- शहर में 10 नए बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। पहले बने 16 में से 14 का सुंदरीकरण भी बीओटी के तहत होगा।
-शहर के सात कम्युनिटी सेंटर को किराया पर दिया जा चुका है। बाकी चार को भी निगम किराये पर देगा।

- सार्वजनिक शौचालयों का निगम ब्यौरा नहीं दे सका।
- शहर के पार्कों को लेकर निगम अधिकारियों ने कहा कि केस अदालत में चल रहा है। इसलिए ब्योरा नहीं दे सकते।

- निगम क्षेत्र की 37 किलोमीटर व एचएसवीपी एरिया के 15 किलोमीटर टूटी सड़कों का टेंडर कर दिया है। माडल टाउन में सड़क निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है।
- वार्डों में गलियों की सफाई का टेंडर दोबारा किया जाएगा।

- मेडिकल मोड़ पर बूथ को पीछे करके कैंटीन दोबारा किराए पर दी जाएगी।


20 करोड़ से बनेंगी सोनीपत स्टैंड पर दुकानें
वित्त कमेटी की बैठक में मेयर ने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आए 20 करोड़ रुपये विकास कार्यों में खर्च करने की अनुमति दे दी है। शर्त रखी है कि विकास कार्य से निगम को आय होनी चाहिए। ऐसे में सोनीपत स्टैंड के करीब सोनीपत रोड पर जो जमीन खाली पड़ी है, वहां दुकानें व पार्किंग बनाई जाए। ऊपर कम्यूनिटी सेंटर बनाएं। जल्द इसका प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर ने पूछा 40 हजार की मंथली कौन ले रहा

मीटिंग में मेयर ने कहा कि मेडिकल मोड़ पर पार्किंग बनाने के लिए निगम ने पीजीआई से जगह ली थी, लेकिन अभी वहां पार्किंग नहीं बनी है। जमीन में कुछ दुकानें, रेहड़ी व फड़ी चल रही हैं। पता चला है कि एक युवक उक्त दुकानदारों से हर माह 40 हजार रुपये लेकर जा रहा है। यह पैसा आगे किसी जेब में जा रहा है। निगम को पूरे मामले की जांच करानी चाहिए।


निगम में आए मात्र 11 करोड़ टैक्स, विकास शुल्क जमा नहीं
अधिकारियों ने वित्त कमेटी को बताया कि अप्रैल से अब तक 11 करोड़ के करीब प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये टैक्स अकेली मारुति कंपनी का है। जबकि निगम ने चालू वित्त वर्ष में टैक्स वसूली का टारगेट 37 करोड़ रखा है। वहीं फरवरी माह से नक्शे पास नहीं हो रहे, जिसके चलते विकास शुल्क नहीं आ रहा।




वित्त कमेटी की बैठक में शहर के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन हुआ। फुटओवर ब्रिज, बस क्यू शेल्टर से लेकर कम्यूनिटी सेंटर पर विचार किया गया। हाउस में भी प्रस्तावों को रखा जाएगा।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed