फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal corporation's crane running without papers seized

नगर निगम की बिना कागजात दौड़ रही क्रेन जब्त

Wed, 03 Nov 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's crane running without papers seized
नगर निगम की क्रेन। संवाद
नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने वाले नगर निगम की खुद की क्रेन बिना कागजात के दौड़ रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रेन को जब्त कर लिया, जिसे सिविल लाइन थाने के बाहर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में नो पार्किंग जोन से चार पहिया वाहन उठाने के लिए ठेका दिया हुआ है। त्योहारी सीजन में निगम की तरफ से अलग-अलग जगहों पर पार्किंग तो बनाई गई है, लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते लोग सड़क किनारे ही ज्यादातर वाहन खड़े कर रहे हैं। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए निगम के ठेकेदार द्वारा क्रेन के माध्यम से वाहन उठाए जा रहे हैं। वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सूचना मिली कि सोनीपत रोड पर एक क्रेन चार पहिया वाहनों को उठा रही है, लेकिन क्रेन चालक के पास कागजात नहीं हैं। इतना ही नहीं, नंबर प्लेट भी नियमों में तहत नहीं लगी है। ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से क्रेन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

दोपहर को एक युवक का फोन आया। बताया कि वह पेशे से वकील है। निगम की क्रेन के कागजात नहीं हैं। नंबर प्लेट भी सही नहीं लगा रखी है। तत्काल ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। इस दौरान टीम की जांच में आरोप सही मिले। इसके चलते क्रेन को जब्त कर सिविल लाइन थाने के बाहर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक
नियमों के तहत क्रेन के कागजात पूरे होने चाहिए। पुलिस द्वारा क्रेन जब्त करने की सूचना मिली है। मामले में अधिकारियों व ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed