फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation is going to start again the campaign to break the encroachment

नगर निगम फिर शुरू करने जा रहा अतिक्रमण तोड़ने का अभियान

Sat, 07 May 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is going to start again the campaign to break the encroachment
रेलवे रोड पर अतिक्रमण। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
नगर निगम फिर अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाने जा रहा है। उम्मीद है कि सोमवार तड़के से निगम टीम शौरी मार्केट में तोड़फोड़ अभियान शुरू कर दे। इसके साथ ही किला रोड बाजार की दुकानों के निकले छज्जों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया हुआ है। इसकी शुरुआत अप्रैल में किला रोड बाजार से की गई है। इसके बाद भिवानी स्टैंड और रेलवे रोड बाजार का अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। वहीं, किला रोड बाजार के दुकानदारों को उपायुक्त ने सात दिन में छह से सात फुट तक निकले छज्जों को स्वयं तोड़ने का अल्टीमेटम दिया, जिसकी अवधि भी खत्म हो चुकी है। विगत दिनों मुख्यमंत्री के आगमन के चलते निगम ने अपना अभियान कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया था, जो उम्मीद है कि सोमवार से शुरू हो जाए। इसको लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, शौरी मार्केट के दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दिए गए अल्टीमेटम की समयावधि भी खत्म हो गई है। इसलिए संभव है कि अभियान की शुरुआत शौरी मार्केट से हो।
विज्ञापन

वहीं, निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ निगम का अभियान रुका नहीं है। अपरिहार्य कारण से कुछ दिन के लिए रुक गया था। जल्द ही अभियान चलाकर बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed