{"_id":"5e3b2a028ebc3ee5d21f8612","slug":"municipal-commissioner-say-i-will-support-in-sit-inquary-rohtak-news-rtk540813458","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम आयुक्त ने कहा- कुंडू-ग्रोवर मामले में एसआईटी जब भी दस्तावेज मांगेगी तभी मुहैया कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम आयुक्त ने कहा- कुंडू-ग्रोवर मामले में एसआईटी जब भी दस्तावेज मांगेगी तभी मुहैया कराएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। महम विधायक बलराज कुंडू के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर लगाए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित होने पर नगर निगम में बुधवार को हलचल रही। कुछ विभागों के अफसर फाइलों को खंगालने में जुटे रहे, ताकि एसआईटी के मांगने पर तत्काल दस्तावेज मुहैया कराया जा सकें। नगर निगम कमिश्नर का कहना है कि कई जानकारी मुहैया करवा दी गई है और जब भी कोई दस्तावेज मांगा जाएगा तो दिया जाएगा।
महम विधायक और पूर्व मंत्री के बीच में काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसके तहत महम विधायक बलराज कुंडू ने आरोप लगाए हैं कि निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। चाहे एसटीपी निर्माण हो या फिर चीनी मिल का, सभी में घालमेल किया गया है। पिछले दिनों बलराज कुंडू ने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। जिस पर गृह मंत्री ने मंगलवार को आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। इससे नगर निगम के कुछ विभागों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बोले निगमायुक्त
नगर निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा का कहना है कि कई जानकारियां जांच के चलते मुहैया कराई जा चुकी हैं। एसआईटी नगर निगम से जो भी जानकारी मांगेगी, वह एसआईटी को प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएगी।