फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal commissioner investigated the office on complaint, three employees were found absent from their seats

Rohtak News: निगमायुक्त ने शिकायत पर कार्यालय में की जांच, तीन कर्मचारी सीट पर नहीं मिले

Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner investigated the office on complaint, three employees were found absent from their seats
रोहतक। आम आदमी की दिक्कत दूर करने के लिए नगर निगम में रोजाना समाधान शिविर लग रहे हैं, लेकिन निगम की आंतरिक व्यवस्था ही बीमार चल रही है। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। एक महिला कर्मचारी को पहले भी नोटिस दिया जा चुका है। संयुक्त आयुक्त ने जोनल टैक्स ऑफिसर से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स, विवाह पंजीकरण से लेकर प्रॉपर्टी आईडी व दूसरी समस्याओं के समाधान के लिए 22 काउंटर बनाए हैं। हर काउंटर पर एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। खासकर प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स से जुड़ी समस्याओं को लेकर क्लर्क की जिम्मेदारी काउंटर पर ही तय है। कई दिन से निगम के आला अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि कर्मचारी सीट पर नहीं मिलते। लंच से पहले ही कर्मचारी सीट से उठकर चले जाते हैं। लंच का समय दोपहर डेढ़ बजे से है।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने दोपहर करीब सवा एक बजे नागरिक सुविधा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इनके साथ जोनल टैक्स ऑफिसर जगबीर सिंह भी रहे। जांच में तीन कर्मी सीट पर नहीं मिले। पता चला कि तीनों लंच से पहले उठकर चले गए हैं। संयुक्त आयुक्त ने जोनल टैक्स ऑफिसर से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मचारी को नोटिस
संयुक्त आयुक्त ने 20 नवंबर को कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था, इसमें महिला कर्मचारी दोपहर बाद करीब तीन बजे सीट पर नहीं मिली। संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों का उनकी अनुमति के बगैर वेतन जारी न किया जाए। उधर, महिला कर्मचारी ने अधिकारियों को अपने जवाब में मेडिकल रिपोर्ट भेजी है। कहा गया है कि वह बीमार थी। अधिकारियों ने नियमों के तहत छुट्टी लेने की हिदायत दी है।


निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें तीन कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। जोनल टैक्स आफिसर से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। महिला कर्मचारी को नोटिस दिया गया था। हालांकि उसने खुद को बीमार बताया है।
भूपेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed