{"_id":"611835cf8ebc3edfbd325fb3","slug":"msc-student-thrown-from-second-floor-of-hostel-in-mdu-rohtakcity-news-rtk6209974185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में हॉस्टल की दूसरी मंजिल से फेंका एमएससी का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में हॉस्टल की दूसरी मंजिल से फेंका एमएससी का छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एमएससी माइक्रो बॉयोलॉजी के छात्र करनाल के तरावड़ी निवासी साहिल को किसी ने मारपीट कर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां वह आईसीयू में दाखिल है। उसके पिता राकेश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक करनाल जिले के तरावड़ी कस्बा निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा साहिल कुमार एमडीयू में एमएससी अंतिम वर्ष का छात्र है, जो माइक्रो बॉयोलाजी कर रहा है। साथ ही उदयगिरि छात्रावास नंबर 5 के कमरा नंबर 229 में रहता है। 11 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे मारपीट करके उसे किसी ने दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से और सीने पर चोट आई है। उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां दूसरे निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराना पड़ा। वह बेहोशी की हालत में है। इतना ही नहीं, छात्रावास में साहिल के साथ लगते कमरे में भी तोड़फोड़ की गई है। रात को निजी अस्पताल से फोन आया कि आपका लड़का साहिल कुमार गंभीर अवस्था में आईसीयू में दाखिल है। वह रात को ही रोहतक पहुंचा। उसे नहीं पता किसने उसके बेटे को मारने की नीयत से वारदात की है। साहिल के कमरे की एफएसएल से जांच करवाकर हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं। साहिल कुमार की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।