फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPHW became the first Corona positive to be vaccinated in Bhuna CHC.

भूना सीएचसी में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली एमपीएचडब्ल्यू हुई कोरोना पॉजिटिव

Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
MPHW became the first Corona positive to be vaccinated in Bhuna CHC.
कोरोना के बढ़ रहे मरीजों के बीच भूना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वाली मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोरोना संक्रमित हो गई है। इस वर्कर को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ वर्कर को होम आइसोलेट कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में कार्यरत मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर ने सबसे पहले 19 जनवरी को सूची में नाम आने के बाद वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 19 फरवरी को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई थी। इतना ही नहीं, इस महिला वर्कर ने 19 जनवरी से 8 मार्च तक लगातार टीकाकरण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, पुलिस कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर के साथ-साथ सीनियर सिटीजन को भी कोरोना वैक्सीन लगाई है। भूना के कार्यवाहक एसएमओ डॉ. रुस्तम ने बताया कि वर्कर कोरोना पॉजिटिव हुई है। उनके केस की स्टडी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed