{"_id":"6502243c7e0da4b9220b93c4","slug":"mother-took-over-the-kitchen-for-her-champion-daughter-made-moong-dal-pudding-rohtak-news-c-17-roh1020-246117-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चैंपियन बेटी के लिए मां ने संभाली रसोई, मूंग दाल का हलवा बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चैंपियन बेटी के लिए मां ने संभाली रसोई, मूंग दाल का हलवा बनाया
विज्ञापन
13सीटीके52.... जीत के आने के बाद परिवार के साथ खुशी मनाती सुहाना सैनी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
टेबल टेनिस में विश्व रैंकिंग नंबर एक की खिलाड़ी बनने पर सुहाना सैनी के घर जश्न का माहौल नजर आया। पिछले सात साल से चेन्नई में रहकर अभ्यास कर रही बेटी के लगातार टूर्नामेंट खेलने के चलते माता-पिता को अरसे बाद उससे मिलने का मौका मिला है। ऐसे में मां भावना सैनी ने रसोई संभालते हुए चार दिन केवल बेटी की पसंद का भोजन बनाना तय किया। घर में सुहाना की पसंद का बैंगन का भर्ता, मूंग दाल का हलवा व अन्य व्यंजन बनाए गए। अमर उजाला से हुई बातचीत में स्टार खिलाड़ी ने अपना संघर्ष साझा किया।
सुहाना ने कहा कि ओलंपिक का पड़ाव अभी दूर है। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। पिछले सात साल से चेन्नई में रह कर अभ्यास जारी है। इसके साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में भी हिस्सा ले रही हूं। पिछले कुछ समय से लगातार टूर्नामेंट चल रहे थे। अगस्त में विशाखापत्तनम में हुई महिला वर्ग के टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर रजत पदक हासिल किया है। इससे पूर्व अगस्त में ही पेरू में हुई यूथ स्टार कंटेंडर में रजत पदक व अक्तूबर में पोड गोरिसा में हुए टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। अब कुछ दिन घर आने का मौका मिला है। अभ्यास व टूर्नामेंट के कारण बड़ी मुश्किल से लंबे समय बाद परिवार के साथ पांच से सात दिन ही मिल पाते हैं।
घर पर मम्मी-पापा मेरे आने से बेहद खुश हैं। मेरी पसंद का खाना बनाने व मुझे खिलाने के लिए मम्मी रसोई में कुछ न कुछ बनाती रहती है। चेन्नई या टूर के दौरान घर का नहीं मिल पाता है। इसके चलते हर वह चीज बनाई जा रही है। मुझे मम्मी के हाथ का घर में बना हर खाना पसंद है। इस समय का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।
विज्ञापन
दोस्तों संग की मस्ती
चैंपियन सुहाना के दोस्तों की टोली भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। सुहाना भी लंबे समय बाद दोस्तों के बीच पहुंच कर खुश नजर आई। सभी ने खूब मस्ती की। शाम को टीटी सेंटर में उनके साथ टेबल टेनिस भी खेला। घर से बाहर जाने पर घर, परिवार, दोस्त सब छूट जाता है। इसलिए अब पूरा दिन इन्हीं के साथ रहती हूं। जब खेलती हूं तो पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर रहता है।
उपमुख्यमंत्री ने भेजा बधाई संदेश
पिता विकास सैनी ने बताया कि बेटी सुहाना की सफलता पर उपमुख्यमंत्री ने मोबाइल पर संदेश भेजा है। इसमें सुहाना को दुनिया में पहला रैंक मिलने की बधाई दी गई है। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी सोशल मीडिया पर बेटी को प्रोत्साहित किया है। रोहतक टेबल टेनिस सेंटर के खिलाड़ियों ने बेटी की उपलबिध पर प्रसन्नता जताई है। टेबल टेनिस एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव खुराना, टीटी खिलाड़ी राज शर्मा ने भी उसे प्रोत्साहित किया। उसे उसके स्कूल के शिक्षकों ने भी मिलने के लिए बुलाया है।
महीनों बाद घर आई बेटी का जोरदार स्वागत
टीटी कोच और सुहाना की मां भावना सैनी ने बताया कि बेटी लगातार टूर्नामेंट खेल रही है। पिछले कई महीनों से घर से बाहर थी। कभी शिविर तो कभी टूर्नामेंट। विदेशी धरती पर हुए विभिन्न टूर्नामेंट में पदक जीतने के बाद घरेलू मैदान पर भी रजत पदक जीता है। यह पदक अगस्त में विशाखापत्तनम में हुई महिलाओं के डबल वर्ग में हासिल किया। यह टूर्नामेंट अंडर-19 से भी ऊपर होता है। सुहाना ने अंडर-19 होते हुए भी सीनियर के साथ खेलकर पदक जीता है।