{"_id":"61d609a552219750e165efac","slug":"more-than-60-kovid-patients-in-24-hours-24-confirmed-5-from-other-districts-rohtak-news-rtk6349346147","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे 60 से ज्यादा कोविड मरीज, 24 की हुई पुष्टि, 5 दूसरे जिलों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे 60 से ज्यादा कोविड मरीज, 24 की हुई पुष्टि, 5 दूसरे जिलों से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 60 से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 24 की पुष्टि की है। शेष का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। यहां पांच मरीज दूसरे जिलों के भी मिले हैं। यही नहीं, पीजीआई में एक और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो गया है। अब पीजीआई में तीन संक्रमित मरीज हैं। इनमें से दो ऑक्सीजन पर हैं। नये संक्रमितों में 5 विद्यार्थी, पीजीआई हॉस्टलर, प्राचार्य, शिक्षक समेत विभिन्न क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। इधर, टीकाकरण को लेकर भी लोगों में बारिश के बावजूद उत्साह बना रहा। बारिश में भीगकर लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
बुधवार को कोरोना के 60 से अधिक मरीजों के संक्रमित होेने से महामारी के समुदाय में फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पीजीआई प्रशासन की ओर से मुख्यालय में भेजी गई सूचना के अनुसार, 30 केस पीजीआई व 20 केस रोहतक के हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में केस आ रहे हैं। इन सभी केसों को मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 60 के करीब केस आने की बात कही है। इनमें से जिले के 24 और दूसरे जिलों के पांच केसों की पुष्टि हो चुकी है। शेष की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
स्कूलों में पहुंचा कोरोना संक्रमण
महामारी का खतरा स्कूलों तक पहुंच गया है। बुधवार को जारी हुई सूची में शहर के कुछ स्कूलों के बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नौ से 22 वर्ष तक के विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा महिला कॉलेज स्टाफ, स्कूल प्राचार्य, ईएनटी विद्यार्थी, पीजीआई लड़कों का छात्रावास व अन्य क्षेत्रों से भी कोरोना केस सामने आए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है। इनमें से एक केस अस्पताल व शेष 89 घरों में एकांतवास में रखे गए हैं।
विज्ञापन
पीजीआई में 3 संक्रमित मरीज भर्ती
यही नहीं, पीजीआई में भी बुधवार को एक नया केस सामने आया है। अब यहां तीन मरीज उपचाराधीन हैं। मंगलवार को हुई कोरोना पीड़ित की मौत मामले में बुधवार को कागजी कार्रवाई की गई। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने शव का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया।
जिले में 1799 लोगों के लिए सैंपल
महामारी की पहचान को लेकर सैंपलिंग तेज कर दी गई है। इसके तहत बुधवार को 1799 लोगाें के सैंपल लिए गए। जबकि 911 को पहले से अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में संक्रमण की दर 4.19 प्रतिशत व सुधार की दर 97.40 प्रतिशत है।
बारिश में भीग कर भी लगवाई वैक्सीन
लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह बना हुआ है। बुधवार को लोग ठंड में बारिश के बावजूद टीकाकरण केंद्र पहुंचे। यहां केंद्र के बाहर दूर तक लोगों की कतार नजर आई। सिविल अस्पताल में दोपहर बाद तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे।
वैक्सीन लगवाने के लिए बारिश में भीगे
शहर की सुनारिया चौक शुगर मिल कॉलोनी की डिस्पेंसरी में बुधवार सुबह से ही लोग कतारबद्ध रहे। लोगों को बारिश में भीगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यही नहीं, दोपहर बाद अनेक लोग बैरंग लौट गए। उन्हें वैक्सीन खत्म होने की बात कहते हुए अगले दिन आने की बात कही गई। लोगों ने कहा कि तीन दिन से टीकाकरण के लिए आ रहे हैं, मगर नंबर नहीं आ रहा है। कभी कहा जाता है वेक्सीन नहीं है तो कभी कहा जाता है समय हो गया, अब कल आना।
3300 किशोरों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में महामारी से बचाव के लिए किशोर पूरे उत्साह में हैं। यही वजह है कि बुधवार को 3300 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई गई। इसके तहत सिविल अस्पताल में दूसरी मंजिल पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
पुलिस ने किये बिना मास्क वालों के चालान
महामारी का खतरा देख पुलिस अधीक्षक ने सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बुधवार को पुलिस की विभिन्न टीमों ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान किये। इसके लिए अलग-अलग थाना इलाके में अभियान चलाया गया। यहां लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
यह कहना है लोगों का
सुनारिया चौक शुगर मिल कॉलोनी की डिस्पेंसरी में कुछ ही लोगों को टीके लग पा रहे हैं। दोपहर बाद तो लोगों को बगैर वैक्सीन लगवाए ही जाना पड़ता है। मंगलवार को लाइन में खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आया। इसलिए अब फिर से आया हूं।
- रविंदर, विजय नगर।
डिस्पेंसरी में टीकाकरण धीमा चल रहा है। लाइन बाहर तक लगी है। लोग बारिश में भीगने को मजबूर हैं। यहां मुश्किल से 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि लगवाने वाले ज्यादा हैं। इस कारण दो से तीन दिन से लोग डिस्पेंसरी आ रहे हैं।
- संजीत, सुनारिया चौक।
वैक्सीन लगवाने के लिए तीन दिन से परेशान हो रहा हूं। सुबह से बारिश हो रही है। यहां लाइन में खड़ा अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। लाइन आगे नहीं बढ़ रही है। दोपहर बाद टीकाकरण बंद हो जाएगा। ऐसे में फिर से बैरंग लौटना पड़ेगा। पता नहीं नंबर आएगा भी या नहीं।
- प्रकाश, सब्जी मंडी।
डिस्पेंसरी में वैक्सीन लगवाने आई हूं। बारिश हो रही है। लाइन भी लंबी लगी है। सोमवार से यहां आ रही हूं। मंगलवार को भी घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद भी नंबर नहीं आया था। अब तीसरे दिन भी वैक्सीन लगेगी या नहीं, पता नहीं। इस इंतजार कर रहे हैं।
- सोनम, सुनारिया चौका।
वर्जन:
कोरोना केस आ रहे हैं। बुधवार को रिपोर्ट में 60 से ज्यादा केस आए हैं। इनमें से 24 की पुष्टि हो गई है। शेष की पुष्टि के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर ही अन्य मरीजों की पुष्टि हो जाएगी। कई स्थानों पर एक साथ टीकाकरण चल रहा है। इसलिए दबाव बना हुआ है। सुनारिया चौक शुगर मिल कॉलोनी की डिस्पेंसरी में टीका लगवाने की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
- डॉ. तरुण मधुर, जन स्वास्थ्य प्रबंधक।