फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More cash deposited in banks after the decision to withdraw currency notes of 2000

नोटबंदी 2.0: जींद में 15 करोड़ व जीटी बेल्ट में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट जमा, रोजाना से ज्यादा आया कैश

Sun, 21 May 2023 08:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 08:01 AM IST
सार

दो हजार का नोट वापस लिया जाने के फैसले के बाद हरियाणा में पहले दिन बैंकों में रोजाना से ज्यादा कैश जमा हुआ। 23 मई से नोट बदली शुरू होगी। सबसे ज्यादा रियल एस्टेट और सर्राफा कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
More cash deposited in banks after the decision to withdraw currency notes of 2000
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media

विस्तार

आरबीआई की ओर से दो हजार के नोट वापस लेने के फैसले के बाद लोग उलझन में हैं और सही स्थिति जानने बैंकों में पहुंच रहे हैं। कई फोन पर भी जानकारी ले रहे हैं। हालांकि 2000 के नोट के बदले छोटे देने का काम 23 मई से शुरू होगा लेकिन पहले दिन कई जगह बैंक शाखाओं में लोगों ने दो-दो हजार रुपये के नोट खातों में जमा भी कराए।  लोग बैंकों की लंबी लाइनों से बचने के लिए पेट्रोल पंपों का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


जींद के लीड बैंक (पंजाब नेशनल बैंक) के प्रबंधक विनोद कुमार के मुताबिक शनिवार को 2000 के नोट अलग-अलग बैंक शाखाओं में जमा हुए। यह राशि 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके मुताबिक ऊपर से आदेश न मिलने के कारण नोट की बदली नहीं की गई। कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला सहित अन्य जिलों में पहले दिन ही 90 करोड़ से अधिक की रकम जमा कराई गई है।
विज्ञापन


रोहतक स्थिति भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि शनिवार तक ब्रांच में नोटों को बदलवाने के लिए कोई ग्राहक नहीं आया है। नोटों को बदलवाने के लिए 23 मई से लोग आने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सराफ से पूछ रहे... सोना खरीदना है, दो हजार रुपये के नोट लाेगे क्या 
सबसे ज्यादा रियल एस्टेट और सर्राफा कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। ज्वेलरी विक्रेताओं के फोन की घंटियां भी बजने लगी। सराफ से लोग पूछ रहे हैं कि क्या दो हजार रुपये के नोट सोना खरीदने पर ले लोगे। 63 हजार के बजाय 70 हजार रुपये प्रति तोला सोना बिक रहा है। जबकि चांदी भी 70 के बजाय 75 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जा रही है। फतेहाबाद के सराफ नवीश ने बताया कि सुबह से ही लोगों के फोन आ रहे हैं कि वह दो हजार के नोट के बदले में सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं। हमने तो फिलहाल मना कर दिया, लेकिन कई स्थानों पर सोने को अधिक रेट में बेचा जा रहा है। 

रियल एस्टेट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
फरीदाबाद  2000 के नोट बंद करने से सबसे ज्यादा रियल एस्टेट और सर्राफा कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है क्योंकि रियल एस्टेट सेक्टर में फ्लैट, प्लाॅट खरीदारी का ज्यादातर कारोबार कैश में होता है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में करीब 28 हजार उद्योग और करीब 80 रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 


सेक्टर-9 में तीन दिन पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने व्यक्ति को डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट बेचा। डीलर को 50 लाख का भुगतान 2000 रुपये के नोटों में कर दिया। शुक्रवार को आरबीआई क तरफ से दो हजार के नोट बंद की घोषणा से डीलर परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed