{"_id":"66e40e8814d9393d9e0e8995","slug":"money-or-liquor-is-distributed-to-woo-votes-strict-action-will-be-taken-said-rohtak-sp-himanshu-garg-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वोटों को रिझाने के लिए रुपये या शराब बांटे तो की जाए होगी कठोर कार्रवाई, रोहतक SP हिमांशु गर्ग बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वोटों को रिझाने के लिए रुपये या शराब बांटे तो की जाए होगी कठोर कार्रवाई, रोहतक SP हिमांशु गर्ग बोले
Fri, 13 Sep 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:36 PM IST
सार
रोहतक के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए की चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब, धनराशि या कोई अन्य वस्तु वितरित कर वोटो को हासिल करने का प्रयास करता नजर आए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने शुक्रवार को शहर और सीमाओं पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए की कोई भी मादक पदार्थ या अवैध असला लेकर शहर में प्रवेश न कर पाए। यदि ऐसा होता पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ तो कार्रवाई होनी ही, साथ ही संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ भी एक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराने के लिए हर हाल में सुरक्षा पुख्ता रखनी होगी। पुलिस अधीक्षक ने शहर के अंदर 15 और चार बाहरी सीमाओं पर निरीक्षण किया और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि शहर और जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जाए। किसी भी तरह का कोई ऐसा असामाजिक तत्व जिले में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब, धनराशि या कोई अन्य वस्तु वितरित कर वोटो को हासिल करने का प्रयास करता नजर आए तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन