{"_id":"61d74c61aa1f2204f9524d77","slug":"molested-by-stopping-the-path-of-a-scooty-student-beat-up-a-friend-rohtak-news-rtk6350325129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़, दोस्त को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़, दोस्त को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के तिकोना पार्क के नजदीक कार सवार युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। उसके दोस्त को भी जमकर पीटा। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आरोपी युवक व उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने दी शिकायत में बताया कि वह एक कोचिंग ले रही है। 29 दिसंबर की शाम को अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर मेडिकल मोड़ से किताब लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक अपने दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रहा था। उसने अभद्र इशारे करके तेज आवाज में बुलाना शुरू कर दिया। उसने उसे अनदेखा कर दिया। इस पर आरोपी भड़क गया और कार में सवार होकर अपने दोस्त के साथ आया। बोला, बड़े चौधरी हो गए। मैं बुलाऊं और तुम नहीं आए। इसके बाद स्कूटी के आगे गाड़ी अड़ा दी। साथ ही आरोपी युवक ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। आरोपी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ आया। इसके बाद आरोपी मारपीट करने लगे। आरोपियों ने न केवल उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। उसकी दो तोले सोने की चेन भी टूट कर मौके पर गिर गई। उसने मॉडल टाउन पुलिस चौकी में शिकायत दी, लेकिन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।