फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mohit, who became the reason for Manish's defeat, is now in BJP, Krishnamurthy Hooda said - I will also try my best

Rohtak News: मनीष की हार की वजह बने मोहित अब भाजपा में, कृष्णमूर्ति हुड्डा बोले- मैं भी लगाऊंगा जोर

Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Mohit, who became the reason for Manish's defeat, is now in BJP, Krishnamurthy Hooda said - I will also try my best
रोहतक। शहर से अगला विधायक कौन होगा। भाजपा के मनीष ग्रोवर पिछली हार का बदला लेंगे या कांग्रेस के भारत भूषण बतरा लगातार जीत हासिल करेंगे या फिर कोई तीसरा प्रत्याशी चौंकाएगा, यह तो विधानसभा चुनाव में ही पता लगेगा, लेकिन भाजपा की ओर से मनीष ग्रोवर ने शहर से अभी से विधानसभा चुनाव के लिए किलेबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांच साल पहले हार की वजह बने निर्दलीय प्रत्याशी पंडित मोहित धन्वंतरि को भाजपा में ही शामिल करवाकर ग्रोवर ने चाल चल दी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कृष्णमूर्ति हुड्डा ने भी मंच से कहा कि वह गढ़ी सांपला हलके में हुड्डा पिता-पुत्र के खिलाफ व रोहतक में मनीष ग्रोवर के समर्थन में जोर लगाएंगे।
विज्ञापन

रोहतक शहर भाजपा के पितामह डॉक्टर मंगलसेन और कांग्रेस के बतरा बंधुओं की कर्मभूमि रहा है। हलके के सियासी इतिहास पर नजर डाले तो कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला रहा है। आजादी के बाद 1947 में बंटवारे के बाद आए पंजाबी समुदाय के लोगों का अब तक दबदबा रहा है। अब तक केवल बनिया समुदाय से सेठ श्रीकिशन दास गैर पंजाबी विधायक बने। 1952 से लेकर 2014 तक हर बार पंजाबी समुदाय से ही विधायक बनता आ रहा है। चाहे वह भाजपा से है या कांग्रेस पार्टी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीट पर भाजपा के डॉक्टर मंगलसेन का दबदबा रहा है। उन्होंने 1957 से 1987 तक नौ चुनाव लड़े और सात में जीत हासिल की। उनके देहांत के बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं ने जीत हासिल की। 1990 से लेकर 2014 तक केवल 1996 व 2014 में कांग्रेस के बतरा बंधु हारे। 10 साल कांग्रेस ने रोहतक की चौधर का नारा देकर राज किया, लेकिन 2014 में कांग्रेस के भारत भूषण बतरा भाजपा के मनीष ग्रोवर से हार गए। सार्वजनिक तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि प्रदेश भर के नेता पूछते हैं कि रोहतक में इतना विकास करवाया। फिर भी हार गए। हालांकि कांग्रेस ने 2019 में रोहतक शहर से जीत हासिल की, लेकिन सत्ता नहीं बना सकी।
आम आदमी पार्टी से साहिल मग्गू भी आए भाजपा में
आम आदमी पार्टी की व्यापारी विंग के जिला अध्यक्ष साहिल मग्गू ने भी भाजपा का दामन थामा है। उनका कहना है कि उनके साथ जिलाध्यक्ष किसान विंग राजकुमार फौजी नंबरदार और दर्जनों पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। पटवापुर गांव के पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर जिला सचिव मंगल कौशिक, जिला सचिव डेविड टांक, जिला उपाध्यक्ष कुणाल सिकरी, वार्ड 20 अध्यक्ष पवन कुमार, सर्किल इंचार्ज कुलदीप, जितेंद्र अरोड़ा, विनय मल्होत्रा, सतीश सुनेजा, श्री भगवान, देवेंद्र, दयानंद, रिंकू सैनी, बंटी कटयाल, कृष्ण, अनमोल, मोनू व सत्ते भी मौजूद रहे।
कृष्णमूर्ति बोले, पिता-पुत्र को नहीं लेने दूंगा अब की बार लीड
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि लोग कहते हैं कि किलोई हलका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है, लेकिन ऐसा नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में पिता-पुत्र ने 42 हजार की लीड हासिल की थी, लेकिन अब की बार लीड शून्य हो जाएगा। रोहतक में मनीष के साथ उन लोगों को खड़ा कर दूंगा, जो रोहतक शहर में रहते हैं।

अनिल बंसल के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल घनीपुरा में पहुंचे और व्यापारी अनिल बंसल निधन पर शोर व्यक्त किया। इस मौके पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, चेयरमैन हरीश कौशिक, मनोज मक्कड़, अशोक सहगल, कुलविंदर सिक्का भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed