फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mobile phone used to send ransom message of 22 lakh recovered

Rohtak News: 22 लाख की फिरौती का संदेश भेजने में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद

Thu, 31 Aug 2023 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone used to send ransom message of 22 lakh recovered
रोहतक।
विज्ञापन

लाखनमाजरा के हिमांश हत्याकांड में आरोपी ने पुलिस रिमांड पर में पूछताछ के दौरान मोबाइल बरामद कराया है। इसी मोबाइल से फेक आईडी बनाकर उसके परिजनों को 22 लाख रुपये की फिरौती देने का संदेश भेजा गया था। पुलिस वीरवार को रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
केस के जांच अधिकारी जसवंत ने बताया कि हिमांशु हत्याकांड में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने फिरौती का संदेश भेजने वाला मोबाइल बरामद कराया है। इसके लिए मोबाइल पर उन्होंने फेक आईडी बनाई थी। इस माेबाइल की जांच के बाद कुछ और खुलासे भी हो सकते हैं। इसलिए इसे तकनीकी लैब में जांच के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि हिमांशु का कंकाल जींद के हथवाला में झाड़ियों से मिला था। मौके से पुलिस का एक बाइक, एक कड़ा व एक बेल भी मिली थी। इन चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। हिमांशु तीन अगस्त को घर से लापता हुआ था। इसके बाद इसका कोई सुराग नहीं लगा। इस बारे में पिता हरदीप ने पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी, केस में धाराएं जोड़ने व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed