फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mla says i have did not cut the cake

विधायक के जन्मदिन पर केक काटने को लेकर विवाद, डीसी को शिकायत, विधायक ने कहा- मैं तिरंगे का सम्मान करता हूं, मैंने केक नहीं काटा

Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mla says i have did not cut the cake
रोहतक। कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा के जन्मदिन पर सोमवार को तिरंगा बना केक काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आर्य नगर स्थित एक संस्था के प्रधान अशोक सहगल ने डीसी को शिकायत देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस पर डीसी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। उधर, इस बारे में विधायक बीबी बतरा का कहना है कि मैं तिरंगे का सम्मान करता हूं। मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यकर्ता तिरंगे के डिजाइन का केक लाया था। जिसे काटा नहीं गया। शिकायत राजनीति के तहत की जा रही है।
विज्ञापन

केक लाने के समय मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि विधायक ने तिरंगा बना केक को काटने से इनकार कर दिया था। बेवजह की छोटी राजनीति की जा रही है। वहीं, शिकायतकर्ता अशोक सहगल का कहना है कि वे भाजपा में डॉ. मंगलसेन मंडल के अध्यक्ष हैं और श्री सदाशिव वीर बजरंगी गुरु मुरारी लाल सेवा समिति, आर्य नगर के अध्यक्ष हैं। 4 मई को विधायक का जन्मदिन मनाया गया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इसमें जो केक का फोटो दिया गया है, उसमें तिरंगा व अशोक चक्र बना हुआ है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed