फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MLA BB Batra to raise seven questions during the monsoon session.

Rohtak News: विधायक बीबी बतरा मानसून सत्र में उठाएंगे सात सवाल

Sat, 22 Aug 2026 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
MLA BB Batra to raise seven questions during the monsoon session.
रोहतक। 27 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक भारत भूषण बतरा ने रोहतक शहर से जुड़े जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने विधानसभा सचिवालय को दो तारांकित समेत सात सवालों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

विधायक ने पहले तारांकित प्रश्न में शहर दूषित पीने के पानी की सप्लाई के बारे में पूछा है। जेएलएन नहर से 16 दिन और भालौठ सब-ब्रांच से आठ दिन ही शहर को पानी की सप्लाई मिलती है जबकि वाटर साइकिल पीरियड 40 दिन का है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से तीनों वाटर वर्क्स की भंडारण क्षमता के बारे में भी जानकारी मांगी है। यह भी पूछा है कि क्या उक्त समस्या के स्थायी समाधान के लिए बोहर और तिलियार झील पर दो नए जलाशय कब तक तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क और शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार की स्थिति पर जानकारी मांगी। उन्होंने गोहाना‑पानीपत रेलमार्ग के एलिवेटेड पुल के साथ सर्विस रोड न बनने पर जवाब मांगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed