{"_id":"c172566f40f8255a2076ce27b5f6cac7","slug":"mixture-of-biscuits-pour-over-woman-flown-80-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला पर बिस्कुट का घोल डाल 80 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला पर बिस्कुट का घोल डाल 80 हजार रुपये उड़ाए
रोहतक
Updated Thu, 19 Jun 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
महम के व्यस्तम चौक भिवानी स्टैंड पर खड़ी कार से एक युवक 80 हजार रुपये व जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। युवक ने कार में बैठी बुजुर्ग महिला पर बिस्कुट का घोल डाल दिया।
बुुजुर्ग साफ करने लगी तो युवक बैग लेकर भाग गया। कार मालिक ने बैग लेकर भागते युवक का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश गच्चा देकर बाजार की तंग गलियों में चंपत हो गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
हलके के गांव भैणीभैरो निवासी हरपाल सिंह अपनी मां के साथ कस्बे में आया। उन्होंने अपनी मां के खाते से 60 हजार रुपये निकलवाए और बैग में डालकर कार में रख दिए। बैग में 20 हजार रुपये पहले से रखे हुए थे।
विज्ञापन
वह कार लेकर स्थानीय भिवानी स्टैंड पर आया। हरपाल सिंह गाड़ी से उतरकर जूस बनवाने लगा। इसी दौरान एक युवक ने कार में बैठी हरपाल की मां पर मुंह में चबाए बिस्कुट की उल्टी गिरा दी। वह गाड़ी से उतरकर उल्टी धोने लगी और इसका फायदा उठाकर उक्त युवक रुपयों का बैग लेकर फरार हो गया।
हरपाल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच अधिकारी एसआई अजमेर सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।