फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Missing retired banker's body found in canal from Omaxe City

ओमेक्स सिटी से लापता सेवानिवृत्त बैंककर्मी का नहर में मिला शव

Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missing retired banker's body found in canal from Omaxe City
रोहतक। ओमेक्स सिटी से एक दिन पहले लापता बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी 71 वर्षीय प्रदीप शुक्ला का शुक्रवार को कन्हेली हेड के पास जेएलएन में शव मिला है। आईएमटी थाना पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओमेक्स सिटी निवासी यशिका ने वीरवार के आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके पिता प्रदीप शुक्ला बैंक से रिटायर रहे हैं। दोपहर एक बजे घर से मोबाइल ठीक कराने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कन्हेली हेड के पास नहर के अंदर एक शव है। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर जांच पड़ताल की। पता चला कि एक दिन पहले एक बुजुर्ग की गुमशुदगी की रिपोर्ट आईएमटी थाने में दर्ज थी। आईएमटी थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त की। अब शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा कि बुजुर्ग की मौत डूबने से हुई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed