फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Missing girl found in Gurugram, said - I want to be independent

गुरुग्राम में मिली लापता युवती, बोली-मैं स्वतंत्र रहना चाहती हूं

Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found in Gurugram, said - I want to be independent
रोहतक। जिले के एक गांव में सहमति संबंधों के तहत जीजा के साथ रह रही युवती गुरुग्राम में मिली है। रविवार को आईएमटी थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एसआई बुधसिंह ने बताया कि युवती का कहना है कि वह स्वतंत्र रहना चाहती है। इसके बाद वह लिखित में बयान देकर चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी को एक महिला ने आईएमटी थाने में दी शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उसका विवाह हुआ था, लेकिन वह अब तक मां नहीं बन सकी। पिछले अक्तूबर माह में उसकी छोटी बहन ने अदालत के माध्यम से तलाक लिया था। वह अपनी बहन की सहमति से उसे पति के साथ लिव इन रिलेशनशिप (सहमति समझौता) में रहने के लिए अपने घर लेकर आ गई। नवंबर माह से उसकी बहन उसके साथ घर पर ही रह रही थी। 22 जनवरी की सुबह वह और उसका पति अपनी ड्यूटी पर चले गए। शाम को करीब साढ़े तीन बजे वे घर पहुंचे तो उसकी बहन नहीं मिली। पहले गांव में उसे तलाश किया, इसके बाद रिश्तेदारी में पूछताछ की। कहीं भी बहन का पता नहीं लग सका। आखिर में दंपती ने लिखित शिकायत आईएमटी थाने में दी। पुलिस ने एक सप्ताह की छानबीन के बाद युवती को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed