फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minor daughter raped, case filed against father

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Minor daughter raped, case filed against father
शहर में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। सिटी पुलिस देर रात तक पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सिटी पुलिस के मुताबिक शहर से बाहर का एक व्यक्ति परिवार सहित लंबे समय से किराये का मकान लेकर रह रहा है। उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने घर चली गई। जबकि घर पर 14 वर्षीय बेटी अपने पिता व भाई के साथ मौजूद थी। आरोप है कि रात को उसके पिता ने नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। उसने यह बात मंगलवार को पड़ोस की एक महिला को बता दी। महिला ने मकान मालिक को अवगत कराया। मकान मालिक ने मामले की सूचना सिटी थाने में दी। पुलिस देर शाम मकान पर पहुंची और नाबालिग की काउंसिलिंग करवाई। इसके बाद उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed