फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minister Krishna Bedi said in Rohtak, Organizations should protest in Punjab; Haryana farmers are satisfied

रोहतक में मंत्री कृष्ण बेदी बोले:जत्थेबंदी पंजाब में आंदोलन करें; हरियाणा का किसान संतुष्ट, MSP पर बिक रही फसल

Fri, 06 Dec 2024 03:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 03:21 PM IST
सार

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मंत्री ने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे तथ्यों के आधार पर बात करें। कांग्रेस राज में एक जिले को सिंचाई का पानी दिया जाता था, दूसरे को नहीं। अब भाजपा सरकार ने पानी का बराबर बंटवारा किया है।

विज्ञापन
Minister Krishna Bedi said in Rohtak, Organizations should protest in Punjab; Haryana farmers are satisfied
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश की भाजपा सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि जत्थेबंदियों को हरियाणा नहीं, बल्कि पंजाब में आंदोलन करना चाहिए। हरियाणा का किसान सरकार से संतुष्ट है। क्योंकि नायब सरकार किसानों का एक-एक धाना एमएसपी पर खरीद रही है। बेदी शुक्रवार को एमडीयू में बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में बेदी ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन आज तक एक भी उदाहरण नहीं दे सके कि किस तरह भाजपा संविधान खत्म कर रही है। हरियाणा कौशल निगम में आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि एससी समाज 20 प्रतिशत आरक्षण मिलता है जबकि एचकेआरन में 1 लाख 80 हजार या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों में एससी समाज 34 प्रतिशत है। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा में यह स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे तथ्यों के आधार पर बात करें। कांग्रेस राज में एक जिले को सिंचाई का पानी दिया जाता था, दूसरे को नहीं। अब भाजपा सरकार ने पानी का बराबर बंटवारा किया है। किसान आंदोलन पर बोले, हरियाणा का किसान केंद्र व राज्य सरकार के कामों से संतुष्ट है। पंजाब में किसानों को हक नहीं मिल रहा तो जत्थेबंदियों को पंजाब में जाकर आंदोलन करना चाहिए। केंद्र सरकार किसानों की मांगों को लेकर मंथन कर रही है। इस मौके पर वीसी राजबीर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed