फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Metro pillars and railway track girders covered with posters

Rohtak News: पोस्टरों से आट दिए मेट्रो पिलर और रेलवे ट्रेक गार्डर

Sat, 10 Aug 2024 06:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Metro pillars and railway track girders covered with posters
बहादुरगढ़। जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। नेताओं में पोस्टर वार छिड़ गया है।शहर में मेट्रो पिलर्स और सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर जगह-जगह नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे शहर की सूरत बिगड़ रही है। इस तरफ नगर परिषद कोई ठोस कार्रवाई कर रही है और ही डीएमआरसी का ध्यान है। शुक्रवार को इन पोस्टरों के फोटो शहर के कई व्हाट्स ऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन



डीमआरसी की ओर से मेट्रो पिलर्स पर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाने की पूरी तरह मनाही है, लेकिन इनपर जनसभाओं, यात्राओं और रैलियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक पिलर से दूसरे पिल्लर को जोड़ने वाले गार्डर तक पर लगा दिए गए। जमीन से इन गार्डरों की ऊंचाई कम से 40 से 50 फुट है। जैसे ही शहर के दुकानदारों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी तो उन्होंने इनके फोटो खींचते हुए व्हाट्स एप ग्रुपों पर वायरल कर दिए और इन पर कटाक्ष किए। लोगों का कहना है कि नियम कायदे केवल आम लोगों के लिए हैं नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। हालांकि कुछ समय पहले डीएमआरसी की ओर से मेट्रो पिलर र पोस्टर लगाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन





नगर परिषद की सीमा में कहीं भी कोई अवैध होर्डिंग, पोस्टर और फ्लैक्स लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रही बात मेट्रो पिल्लरों पर पोस्टर लगाने की तो इस दिशा में कार्रवाई डीएमआरसी की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed