{"_id":"6402303ea232052574007646","slug":"message-of-women-empowerment-and-water-conservation-rohtak-news-c-17-1-84160-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण का दिया संदेश
Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
महम। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के संयुक्त प्रयास से जिले के लाखन माजरा खंड स्थित राजकीय महिला कॉलेज में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं व शिक्षकों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। जिला सलाहकार अमरजीत कौर ने महिला सशक्तीकरण और जल जीवन मिशन पर अपने विचार रखे।
जल संरक्षण विषय पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अंजली लाठर, अन्नू और ममता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला सशक्तीकरण पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली, वर्ष और सुमेश ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराधा, अंकिता और साक्षी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में पूजा, अंकिता और अनुराधा ने शानदर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बीआरसी विजय कुमार, सीमा, सरिता, रोजगार कौशल से बबीता, देवेंद्र गोविंद व राजबीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।