फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merit of subject combination released, confusion will end

सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की मेरिट जारी, खत्म होगा असमंजस

Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Merit of subject combination released, confusion will end
वैश्य कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल में प्रवेश के लिए प्रमाण पत्रों को शिक्षक को दिखाते अभ्यर्थी। ?
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की मेरिट जारी कर दी है। इसे कॉलेजों के पोर्टल पर भी भेज दिया गया। इसे देखकर विद्यार्थियों को पता चल सकेगा कि ज्यादा अंक होने के बावजूद उनका नाम मेरिट लिस्ट में क्यों नहीं है।इसके साथ ही उनका असमंजस भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से सोमवार को सभी विषयों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसके बाद से ही विद्यार्थियों में जबरदस्त असमंजस का माहौल था। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित कॉलेज जाकर शिकायत की कि उनके अंक ज्यादा हैं, फिर उनका नाम मेरिट में नहीं है। उनसे कम अंक वाले विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में आ गया है। सोमवार को तो कॉलेजों को भी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं थी। मंगलवार को यह साफ हुआ कि सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की वजह से ऐसा हो रहा है। विद्यार्थियों ने जो सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भरा है, उसकी मेरिट ज्यादा होने के कारण उनका नाम नहीं आया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की नोडल अधिकारी (दाखिले) सुदेश लाठर ने कहा कि विद्यार्थियों को यह छूट दी गई थी कि वे जितने ज्यादा चाहें सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी नहीं थी, जबकि वे कॉलेज सिर्फ पांच ही चुन सकते थे। अगर किसी विद्यार्थी ने अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान का कॉम्बिनेशन भरा है और उसने जिस कॉलेज को वरीयता दी है, वहां की सभी सीटें भर गई हैं तो उसका नाम मेरिट में नहीं आएगा। अगर वह विद्यार्थी कई और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन भरता तो उसका किसी न किसी में जरूर हो जाता। परेशान विद्यार्थियों को समझाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की मेरिट जारी होने के बाद कॉलेज में लगा दी गई है। अब विद्यार्थी खुद देख सकते हैं कि उनका नाम मेरिट में क्यों नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed