फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mercury crossed record 46 degrees, reached 6 degrees more than normal

Rohtak News: पारा रिकॉर्ड 46 डिग्री पार, सामान्य से 6 डिग्री अधिक पहुंचा

Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mercury crossed record 46 degrees, reached 6 degrees more than normal
रोहतक। नौतपा के बाद गर्मी झुलसा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सीजन में सर्वाधिक 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म हवा ने भी दिन भर परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम में तल्खी बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन से पारा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को दिन भर गर्म हवा ने भी परेशान किया। दोपहर के सड़कों और बाजार में चहल पहल कम रही। लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से परहेज बरत रहे हैं।
विज्ञापन

एचएकेयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होना संभावित है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूलभरी हवा चलने की भी संभावना है। मौसम में 14 जून को हवाओं में बदलाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में कोल्ड रूम तैयार
गर्मी व लू के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसी कड़ी में गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। यहां गर्मी से आहत मरीज के लिए मरीज कोल्ड पैक, ओआरएस के पैकेट, शुद्ध ठंडा पेयजल की व्यवस्था की गई है। पेट में मरोड़, उल्टी-पेचिश होना, पेट दर्द व सूजन, शरीर में पानी की कमी, बार-बार बुखार आना, मल के साथ खून आना, भूख में कमी आना, सिर दर्द, मुंह सूखना व कमजोरी से संबंधित लोगों को कोल्ड रूम में भर्ती किया जा सकता है।

-----------

गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
- जरूरी हो तभी बच्चों को घर से बाहर निकालें।
- बाहर निकलने से पहले अच्छे से पानी जरूर पीएं।
- धूप में जाने से पहले खाना खाकर ही घर से निकलें।
- गर्मियों में पसीने से राहत के लिए सूती कपड़े पहनें।
- बच्चों की रोजाना चार से पांच लीटर पानी जरूर पिलाएं।

---------
गर्मी ज्यादा पड़ रही है। लू चल रही है। ऐसे में गर्मी या लू पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। इसे देखते हुए मरीजों के लिए अस्पताल में उपचार की बेहतर व्यवस्था बनाई गई है।
डाॅ. रेणु भांबू, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed