{"_id":"6238d0257976be4d714bf6cc","slug":"mega-counseling-lasted-till-late-night-in-pgi-rohtak-news-rtk641680998","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में देर रात तक चली मेगा काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में देर रात तक चली मेगा काउंसिलिंग
विज्ञापन
पीजीआई में पैरा मेडिकल के लिए काउंसिलिंग में शामिल अभ्यार्थी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआई के निदेशक कार्यालय में सोमवार को मेगा काउंसिलिंग हुई। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर आयोजित यह काउंसिलिंग देर रात तक चली। इसमें एमएससी नर्सिंग, एमपीटी, एनपीसीसी व पैरा मेडिकल कोर्सों में शामिल हैं। इनके लिए 420 विद्यार्थी बुलाए गए थे।
सोमवार को पीजीआई कैंपस में विद्यार्थी व उनके परिजनों की भीड़ देर रात तक बनी रही। यहां विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए हुई काउंसिलिंग के लिए दूर-दराज से विद्यार्थी पहुंचे। नर्सिंग, एमपीटी, पैरा मेडिकल कोर्सों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए। इन्हें बारी-बारी प्रवेश कमेटी के समक्ष पेश किया गया। यहां इनके मूल दस्तावेजों की पड़ताल हुई। इस तकनीकी काम में टीम रात 11 बजे बाद तक भी जुटी रही।
राज्य प्रवेश कमेटी सदस्य डॉ. संजय ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए उम्मीदवार बुलाए गए थे। इनके दस्तावेजों व अनुभव प्रमाण पत्र की जांच की गई। यह काम देर रात तक चला। काउंसिलिंग में यूजी पैरा मेडिक्ल में 286, एमएससी नर्सिंग में 78, एनपीसीसी में सात व अन्य विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इन्हें अलग-अलग समूहों में काउंसिलिंग में शामिल किया गया। काउंसिलिंग में कुछ ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हो, जिन्होंने पहले दस्तावेज पूरे नहीं किए थे। इन्हें सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अवसर दिया गया।