फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meeting of BJP officials in Rohtak, State OP Dhankar said - take activities of party among public

रोहतक में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक: ओपी धनखन बोले- पार्टी की गतिविधियों को जनता के बीच लेकर जाएं

Thu, 05 Oct 2023 02:41 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ वीरवार को दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागीय एवं प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की द्विस्तरीय बैठक में पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी अपना कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Meeting of BJP officials in Rohtak, State OP Dhankar said - take activities of party among public
बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भाजपा सरकार शुचिता व ईमानदारी के लिए कटिबद्ध है। मिशन 2024 चुनावों को लेकर वीरवार को शिखर बैठक हुई। इसमें महामंत्रियों एवं सभी मोर्चाें व संगठनों के प्रभारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपे गए। बताया गया कि सभी किस प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में जाकर काम करें। वह पार्टी की गतिविधियों को जनता के बीच ले जाएंगे और जो समस्या सामने आएगी उसे हम तक पहुंचाए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ वीरवार को दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागीय एवं प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की द्विस्तरीय बैठक में पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी अपना कार्य कर रही है। यदि किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई होगी। बयानों से निदान नहीं होता।
विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया तो कानूनी तरीके से ही लड़ी जा सकती है। दोषी नहीं होते तो न्यायालय से छूट जाते। सारी कार्रवाई तथ्यों पर होती है, यदि आप के नेता दोषमुक्त होते तो अब तक बाहर आ जाते। भ्रष्टाचार व गलत तथ्यों पर कार्रवाई हो रही है। बयानबाजी सत्य पर आधारित होनी चाहिए। देश की न्यायपालिका ईमानदारी से काम कर रही है। वहीं राजस्थान में पीएम की रैली को लेकर राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी उड़द की दाल अभी चढ़ी ही नहीं है, गलना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके और उनके विधायकों के काम जनता को पता है, सभी इनसे परेशान हैं। उन्होंने राजस्थान का दौरा कर देखा है, वहां लूटने के अलावा कोई काम नहीं हुआ है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह 2014 और 2019 में एक ही बात कहते आ रहे हैं कि उनके समय में हरियाणा नंबर वन था। वह अब यह भी नहीं कहें तो क्या कहें। उनकी पार्टी का तीसरा प्रदेशाध्यक्ष आ गया है, उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब की आप सरकार को घेरते हुए कहा कि अब तो सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ गया है। हरियाणा व दिल्ली को अपने-अपने हिस्से का पानी मिलना चाहिए।

इससे दोनों जगह पेयजल संकट नहीं होगा। पानी की मात्रा को ट्रिब्यूनल तय करेगा, इसमें यदि कुछ अधिक या कम हो जाता है तो क्या समस्या है। यह 60 साल पुरानी व्यवस्था है अब इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। नियमों के साथ यह बात मानवता की पक्षधर है कि हरियाणा व पंजाब को एसवाईएल का पानी मिलना चाहिए। पंजाब व दिल्ली में आप की सरकार है। पानी का वैकल्पिक चैनल हमें चाहिए, जो इसके खिलाफ होगा वह उभर नहीं सकता। किसानों को पोर्टल पर आ रही समस्या पर धनखड़ ने कहा कि अधिकारी देखेंगे कि समस्या कहां आ रही है।


सांझे की जमीन होती है, एक आदमी अपने नाम करवा लेता है। इसलिए समस्या आ जाती है। इसलिए भावांतर बीमा योजना में भी समस्या आ जाती है। इसके लिए सभी को ध्यान देना चाहिए कि गलती न करें। वहीं गायों के रखरखाव पर 56 करोड़ रुपये दिए जाने की बात पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 36 करोड़ रुपये दिए हैं, जोकि उस समय भी अतिरिक्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed