फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Medical turn, Maharaja Agrasen and Shaheed Bhagat Singh parking contract, will start from 16

मेडिकल मोड़, महाराजा अग्रसेन और शहीद भगत सिंह पार्किंग का दिया ठेका, 16 से होगा शुरू

Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Medical turn, Maharaja Agrasen and Shaheed Bhagat Singh parking contract, will start from 16
शहर में तीन स्थानों पर 16 सितंबर से पेड पार्किंग शुरू होने जा रही है। नगर निगम की ओर से वीरवार को शहीद भगत सिंह पार्किंग, महाराजा अग्रसेन पार्किंग व मेडिकल मोड़ पार्किंग स्थल का आवंटन किया गया है। इसमें आठ घंटे तक मोटरसाइकिल या दुपहिया वाहन के लिए 10 रुपये तो कार या चौपहिया वाहन के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आठ घंटे से अधिक होने पर दुपहिया वाहन का शुल्क 20 तो चौपहिया वाहन का शुल्क 30 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्किंग का ठेका 43 हजार रुपये प्रतिमाह शुल्क पर आवंटित किया गया है। इसी प्रकार महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल का ठेका 46 हजार रुपये प्रतिमाह व मेडिकल मोड़ के पार्किंग स्थल का ठेका 55 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से आवंटित किया गया है। ठेकेदारों को तीनों पार्किंग स्थलों के ठेके पर प्रतिमाह शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। पार्किंग के आवंटन की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी, कोरोना काल इसके आड़े आ रहा था।
विज्ञापन

पहली बार शुरू हो रही मेडिकल मोड़ पर पेड पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत
मेडिकल मोड़ यातायात की दृष्टि से शहर के सबसे व्यस्त स्थलों में से एक है। यहां पर कई मेडिकल स्टोर व कई अन्य दुकानें हैं। ग्राहक व दुकानदार रोड पर ही साइड में वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे कई बार मोड़ पर जाम की स्थिति बन जाती है। मेडिकल मोड़ पर पहली बार पेड पार्किंग स्थल बन रहा है। पार्किंग स्थल बनने से वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने की जिम्मेदारी भी निर्धारित होगी। सड़कों पर वाहन खड़ा करने वालों पर निगम की ओर से सख्ती बरती जाएगी। इससेे जाम की स्थिति से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed