फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   medical armsscon in pgi rohtak

आर्म्सकॉन पर झूमा हेल्थ विवि

Sun, 18 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 18 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक रोहतक मेडिकल स्टूडेंट्स कांफ्रेंस आर्म्सकॉन 2015 पर शनिवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पूरा हेल्थ विवि झूम उठा। सुबह के सत्र में वाद विवाद प्रतियोगिता, आर्टिकल एवं निबंध प्रतियोगिता, मौखिक पेपर प्रस्तुतिकरण, केस प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता, डिबेट, पैनल परिचर्चा व क्विज प्रतियोगिता के प्री राउंड पर एमबीबीएस व बीडीएस के विद्यार्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


     कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि कांफ्रेंस के दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता, आर्टिकल प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने काफी उत्साह दिखाते हुए हिस्सा लिया। पैनल चर्चा में विद्यार्थियों ने बाहर से आए सीनियर डॉक्टरों से प्रश्न पूछ कर जिज्ञासाओं को शांत किया। कांफ्रेंस के आर्गेनाइजिंग सैक्रेट्री सूर्य प्रकाश, दीपिका तंवर ने बताया कि शाम को रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन


 इसमें ईएसआईसी फरीदाबाद, पीडीएम कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज मेवात व बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के विद्यार्थियों ने बड़े ही जोश के साथ रंगारंग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वैभव व निशांत ने बताया कि रविवार मीट द एलुमनी, जैम, क्विज और शाम को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे विजेता
डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हितेश मलिक पीजीआई, द्वितीय स्थान आस्था कंबोज पीजीआई, तृतीय स्थान दीपक एमएएमसी अग्रोहा को मिला। वहीं, ओरल पेपर प्रस्तुतीकरण में पहले तीन स्थानों पर बीपीएस खानपुर की छात्राओं ने कब्जा जमाया, जिसमें पहले स्थान पर कनिका, दूसरे पर रुचिका व तृतीय स्थान पर कनिका सचदेवा रही।


स्टैंडिंग ओवेशन दिया
शाम को हुए रंगारंग कार्यक्रम में गणेशा नृत्य पर उपस्थित लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाई। वहीं, छात्रों ने डैड डोटर थीम पर भी नृत्य किया। वहीं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान जब दिल डूबा व तूने मारी एंट्रिया गाने पर दमदार प्रस्तुति पर दर्शक भी थिरक उठे। कलाकारों ने मंच पर बी-बोईंग पर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed