{"_id":"6963f64234ac85226c032a77","slug":"medal-winning-shooter-hansika-was-welcomed-with-garlands-of-flowers-rohtak-news-c-17-roh1019-792322-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पदक विजेता शूटर हंसिका का फूल-मालाओं से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पदक विजेता शूटर हंसिका का फूल-मालाओं से किया स्वागत
विज्ञापन
7.. हंसिका का स्वागत करते हुए ग्रामीण व अन्य। स्रोत:कोच
रोहतक। मध्य प्रदेश भोपाल में 69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हंसिका अहलावत ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया। रविवार को हंसिका का जिले में हंसिका का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। चैंपियनशिप्र 5 से 8 जनवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई।
हंसिका जिले की पिस्टल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर-6 में अभ्यास करती हैं। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद खिलाड़ी हंसिका ने अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दो पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के पीछे अकादमी के अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और अथक मेहनत रही।
अकादमी प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ और समस्त शहरवासियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कोच मोनू, कोच रॉबिन व कोच संदीप नेहरा ने भी विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हंसिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।